फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lok Sabha Elections: CM Yogi will start election campaign from Wednesday, nomination of six NDA candidates wil

लोकसभा चुनाव: सीएम योगी बुधवार से शुरू करेंगे चुनाव प्रचार, आज होगा छह एनडीए प्रत्याशियों का नामांकन

Wed, 27 Mar 2024 07:40 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 27 Mar 2024 07:40 AM IST
सार

CM Yogi election campaign: एनडीए के छह प्रत्याशियों का नामांकन बुधवार को होगा। बुधवार से ही सीएम योगी अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं। मथुरा में उनकी पहली सभा होनी है। 

विज्ञापन
Lok Sabha Elections: CM Yogi will start election campaign from Wednesday, nomination of six NDA candidates wil
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में लोकसभा चुनाव के पहले चरण की सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही नेताओं के चुनावी कार्यक्रम भी शुरू होने जा रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार से पश्चिमी यूपी में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। पार्टी की ओर से तय किए गए कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री पांच दिनों में 15 जिलों का दौरा करेंगे। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सबसे पहले तीन जिलों में प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलनों के साथ चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे। पार्टी की ओर से तैयार कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री चुनावी रैली से पहले प्रबुद्ध सम्मेलन के जरिए माहौल बनाएंगे। वे बुधवार को सबसे पहले मथुरा जाएंगे। वहां गोवर्धन चौराहा के पास मंगलम ग्रीन रिजाॅर्ट में प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करने के बाद मेरठ पहुंचेंगे। वहां चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में प्रबुद्ध जनों से संवाद करेंगे। इसके बाद गाजियाबाद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम नेहरू नगर में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


 छह सीटों पर एनडीए प्रत्याशी आज करेंगे नामांकन
 पहले चरण के चुनाव से संबंधित सीटों पर भाजपा के साथ ही सहयोगी दल रालोद के लोकसभा प्रत्याशी बुधवार को नामांकन करेंगे। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, उप मुख्यमंत्री द्वय केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक समेत रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी भी मौजूद रहेंगे। वहीं, मुरादाबाद सीट से भाजपा प्रत्याशी सर्वेश सिंह और मुजफ्फरनगर सीट पर भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजीव बालियान ने मंगलवार को नामांकन दाखिल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद के नामांकन में मौजूद रहेंगे, बाद में सभा को संबोधित करेंगे।


 उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और रालोद के अध्यक्ष बिजनौर सीट पर रालोद प्रत्याशी चंदन चौहान व नगीना सीट से भाजपा प्रत्याशी ओम कुमार का नामांकन कराने के बाद सभा करेंगे। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहारनपुर सीट पर भाजपा प्रत्याशी राघव लखनपाल और कैराना सीट से प्रदीप चौधरी के नामांकन में मौजूद रहेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर रामपुर सीट पर पार्टी के प्रत्याशी घनश्याम लोधी के नामांकन में मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed