फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lok Sabha Elections: BJP's votes decreased in UP

LS Elections : हर क्षेत्र में मिली चोट, इसलिए यूपी में कम हुए भाजपा के वोट; हर प्रांत में 4 से 8 सीट का नुकसान

Sat, 08 Jun 2024 05:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा सुधीर कुमार सिंह, लखनऊ
सुधीर कुमार सिंह, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 08 Jun 2024 05:56 AM IST
सार

भाजपा के लिहाज से छह प्रांत में बंटे यूपी के हर क्षेत्र में 4 से लेकर 8 सीटों तक का उसे नुकसान उठाना पड़ा है।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections: BJP's votes decreased in UP
Up Lok Sabha Election Result - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने का लक्ष्य लेकर लोकसभा चुनाव मैदान में उतरी भाजपा को इस बार हर क्षेत्र में बड़ा झटका लगा है। भाजपा के लिहाज से छह प्रांत में बंटे यूपी के हर क्षेत्र में 4 से लेकर 8 सीटों तक का उसे नुकसान उठाना पड़ा है। वह भी तब जब चुनावी जंग में कूदने से पहले जातीय संतुलन साधने के नाम पर क्षेत्रीय और जिला संगठनों में व्यापक बदलाव किए गए थे। पर, इस बार के चुनाव में न तो ये बदलाव काम आए और न ही क्षेत्रीय व जिलाध्यक्ष बनाए गए चेहरों की जाति का असर ही दिखा।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव परिणाम बता रहे हैं कि 2019 की तुलना में इस बार सभी छह प्रांतों में भाजपा की सीटें घटी हैं। जीती हुई सीटों के लिहाज से सबसे अधिक 8 सीटों का नुकसान काशी प्रांत में हुआ है। जबकि दूसरे नंबर पर संयुक्त रूप से अवध और कानपुर क्षेत्र रहे। इन दोनों क्षेत्रों में भाजपा को इस बार 6-6 सीटों का नुकसान हुआ है। जबकि गोरक्ष क्षेत्र में 4 और ब्रज क्षेत्र में 5 सीटें गंवानी पड़ी है। इस प्रकार 2019 की तुलना में एनडीए को कुल 30 सीटों का नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


यह परिणाम इसलिए भी सबको चौंका रहा है, क्योंकि पिछली बार से अधिक दिनों तक चुनावी तैयारियां हुईं। जनता से संपर्क को लेकर तमाम तरह के अभियान चलाए गए। जमीनी स्तर पर काम करने वाली बूथ कमेटी, प्रमुख जैसे संगठन और कार्यकर्ताओं की फौज खड़ी करने के बहुत दावे किए गए। राज्य और केंद्र सरकार ने गरीब कल्याण की तमाम योजनाओं को लागू कर एक बड़ा लाभार्थी वर्ग तैयार किया। क्षेत्र और जिला संगठनों में व्यापक बदलाव किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर जनता में किस बात को लेकर इतनी नाराजगी घर कर गई कि जो गैर यादव पिछड़ी और गैर जाटव दलित जातियां पिछले एक दशक से भाजपा के साथ खड़ी थीं, वे इस चुनाव में विपक्ष के पाले में आ गईं। जिस भाजपा ने 2019 में इन जातियों की ही बदौलत 62 सीटों पर अपना भगवा परचम फहराया था, उसे इस बार विपक्ष ने इन जातियों के ही सहारे 33 सीटों पर लाकर पटक दिया। सहयोगी दलों को मिला दिया जाए तो भी आंकड़ा 36 तक ही पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed