फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lok Sabha Elections: BJP Election Committee meeting tomorrow, candidates will be decided on 24 seats of UP

लोकसभा चुनाव: भाजपा चुनाव समिति की बैठक कल, तय होंगे यूपी की 24 सीटों पर प्रत्याशी, इन पर लटकी तलवार

Fri, 22 Mar 2024 06:52 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 22 Mar 2024 06:52 PM IST
सार

 BJP candidate list 2024: भाजपा यूपी की 51 सीटों पर उम्मीदवार तय कर चुकी है। 23 मार्च को दिल्ली में होने वाली चुनाव समिति की बैठक बची हुई सीटों पर प्रत्याशी तय किए जा सकते हैं। 

विज्ञापन
Lok Sabha Elections: BJP Election Committee meeting tomorrow, candidates will be decided on 24 seats of UP
भाजपा के केन्द्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की शनिवार को दिल्ली में बैठक होने जा रही है। - फोटो : फाइल फोटो।

विस्तार

भाजपा के केन्द्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की शनिवार को दिल्ली में बैठक होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में होने वाली सीईसी की बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह के अलावा यूपी के मुख्यमंत्री मंत्री योगी आदित्यानाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल, भी मौजूद रहेंगे। सूत्रों का कहना है कि सीईसी की बैठक के बाद यूपी के शेष 24 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। साथ ही सहयोगी दलों के कोटे की सीटे भी तय हो जाएंगी।

विज्ञापन


बता दें कि भाजपा ने अब तक यूपी में लोकसभा के 51 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है। दो सीटें रालोद और एक सीट सुभासपा को दी गई है। जबकि दो सीट अपना दल (एस) को दी जानी है। ऐसे में भाजपा के कोटे की शेष बची 24 सीटों पर उम्मीदवार तय होना है। इसके लिए 18 मार्च को दिल्ली में भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई थी, जिसमें यूपी लोकसभा के प्रत्याशियों के नाम पर मंथन हो चुका है। अब इस पर सीईसी की बैठक में मुहर लगनी है। इसके बाद सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन


कई मौजूदा सांसदों का कट सकता है टिकट
सूत्रों के मुताबिक कोर कमेटी की बैठक में बाराबंकी सीट पर उम्मीदवार बदलने के साथ ही कई अन्य सीटों पर नए चेहरे उतारे जा सकते हैं। सबसे बड़ा पेंच पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी और सुल्तानपुर सीट की सांसद मेनका गांधी के टिकट को लेकर फंसा है। इनके अलावा बरेली, रायबरेली, मेरठ, कैसरगंज, गाजियाबाद, प्रयागराज, बलिया, कानपुर, मैनपुरी, सहारनपुर और देवरिया सीटों पर बदलाव देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed