फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lok Sabha elections: BJP councilors will now take charge of urban areas

लोकसभा चुनाव: बीजेपी में अब पार्षद संभालेंगे शहरी इलाकों की बागडोर, चुनाव कैसे लड़ना है इसकी दी गई ट्रेनिंग

Sun, 08 Oct 2023 10:46 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 08 Oct 2023 10:46 AM IST
सार

पार्टी ने पार्षदों को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को पहुंचाने के साथ शहरी विकास में अग्रणी भूमिका निभाने की जिम्मेदारी सौंपी है। लखनऊ, अयोध्या और गोरखपुर नगर निगम के भाजपा पार्षदों का प्रशिक्षण शिविर शनिवार से राजधानी लखनऊ में शुरू हुआ।
 

विज्ञापन
Lok Sabha elections: BJP councilors will now take charge of urban areas
बीजेपी रैली। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Amar ujala

विस्तार

लोकसभा चुनाव में भाजपा के पार्षद शहरी इलाकों में पार्टी प्रत्याशियों को चुनाव जिताने की कमान संभालेंगे। पार्टी ने पार्षदों को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को पहुंचाने के साथ शहरी विकास में अग्रणी भूमिका निभाने की जिम्मेदारी सौंपी है। लखनऊ, अयोध्या और गोरखपुर नगर निगम के भाजपा पार्षदों का प्रशिक्षण शिविर शनिवार से राजधानी लखनऊ में शुरू हुआ।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने निराला नगर स्थित एक होटल में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिले, इसके लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य करना होगा। वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि सरकार ने संकल्प पत्र के साथ राष्ट्रवाद के एजेंडे को भी पूरा किया है। जनता के बीच जाकर यह उपलब्धि बताएं।
विज्ञापन


प्रशिक्षण शिविर को प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, अवध क्षेत्र के अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष सहजानंद राय ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, अयोध्या के महापौर गिरीशपति त्रिपाठी, गोरखपुर के महापौर मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक नीरज बोरा भी मौजूद थे। शिविर का संचालन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राहुल राज रस्तोगी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महापौर विलंब से पहुंचीं
भाजपा पार्षदों के प्रशिक्षण शिविर में लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल विलंब से पहुंची। उद्घाटन सत्र में विलंब से पहुंचने पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने चुटकी लेते हुए नाराजगी भी जाहिर की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed