फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lok Sabha Elections: Akash Anand played Muslim card, said - When Babri Masjid is built, BSP will stand with us

लोकसभा चुनाव: आकाश आनंद ने चला मुस्लिम कार्ड, बोले- जब बाबरी मस्जिद बनेगी तो बसपा साथ खड़ी होगी

Thu, 11 Apr 2024 10:03 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 11 Apr 2024 10:03 PM IST
सार

मायावती के राजनीतिक उत्तराधिकारी आकाश आनंद ने इस लोकसभा चुनाव में खुलकर मुस्लिम कार्ड चल दिया है। उन्होंने बाबरी  मस्जिद के निर्माण पर बयान दिया है। 

विज्ञापन
Lok Sabha Elections: Akash Anand played Muslim card, said - When Babri Masjid is built, BSP will stand with us
आकाश आनंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक और पूर्व सीएम मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने ईद के मौके पर मुस्लिम कार्ड खेलते हुए कहा कि भाजपा ने राम मंदिर बनाया अच्छी बात है, लेकिन जब बाबरी मस्जिद बनेगी तो बसपा साथ खड़ी होगी। वह लोकसभा चुनाव में मथुरा में बसपा प्रत्याशी के समर्थन में बोल रहे थे।

विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि नौकरी के नाम पर भाजपा ने युवाओं को भटकाया और कटोरा थमाया है। अब बदले में उन्हें कटोरा देंगे। आनंद बृहस्पतिवार को  शहर के लक्ष्मीनगर स्थित पुराने सुभाष इंटर कॉलेज के मैदान पर बसपा प्रत्याशी सुरेश सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


आकाश आनंद ने कहा कि मुस्लिम समाज ने सपा को एकतरफा वोट दिया, लेकिन अब उन पर अत्याचार हो रहा है और सपाई मुंह नहीं खोल रहे हैं। सपा अपनी लाल टोपी अपने पास रखें। इस बार सपा की साइकिल का टायर अलग और सीट अलग है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अपना हाथ दिखाकर बेवकूफ बना रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब साठ साल तक सत्ता में थे, तब कहां थे। जब भाजपा वीपी सिंह की सरकार गिरा रही थी, तब कांग्रेस के मुंह से आवाज नहीं निकली। जब बाबा साहब को भारत रत्न देने की मांग उठी, तब कांग्रेसी कहां थे। उत्तर प्रदेश सरकार खुद को बुलडोजर सरकार कहती है। किसी का घर बुलडोजर से उखाड़ोगे तो क्या अच्छी बात होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed