फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lok sabha elections 2019 third phase of campaign stop voting tomorrow

तीसरे चरण का प्रचार थमा, मतदान कल, सातवें चरण की 13 सीटों पर नामांकन आज से

Mon, 22 Apr 2019 06:32 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 22 Apr 2019 06:32 AM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 third phase of campaign stop voting tomorrow
मतदान - फोटो : amar ujala

लोकसभा चुनाव में प्रदेश में तीसरे चरण की दस सीटों पर चुनाव प्रचार रविवार शाम थम गया। इन सीटों पर 23 अप्रैल को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। करीब 1.76 करोड़ मतदाता 120 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। इनमें करीब 95.5 लाख पुरुष औ्र 80.9 लाख महिला मतदाता हैं। वोटिंग के लिए 12,128 मतदान केंद्र तथा 20,116 मतदान बूथ बनाए गए हैं।

विज्ञापन


जिन सीटों पर चुनाव होगा उनमें मुरादाबाद में 13, रामपुर में 11, संभल में 12, फिरोजाबाद में 6, मैनपुरी में 12, एटा में 14, बदायूं में 9, आंवला में 14, बरेली में 16 तथा पीलीभीत में 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें प्रमुख रूप से रामपुर से फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा और सपा उम्मीदवार आजम खान, मैनपुरी से सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव और भाजपा के प्रेम सिंह शाक्य, बरेली से भाजपा के संतोष गंगवार और सपा के भगवत शरण गंगवार तथा पीलीभीत से भाजपा के वरुण गांधी और सपा के हेमराज वर्मा के बीच मुकाबला है। 
विज्ञापन


सातवें चरण की 13 सीटों पर नामांकन आज से
लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण की 13 सीटों के लिए अधिसूचना सोमवार को जारी होगी। पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी सहित महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर और राबर्ट्सगंज में सोमवार से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 29 अप्रैल तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी ब्रह्मदेव राम तिवारी ने बताया कि इन सीटों के नामांकन पत्रों की जांच 30 अप्रैल को होगी और 2 मई को दोपहर 3 बजे तक तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इस चरण में 19 मई को वोट डाले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed