फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lok Sabha Elections 2019 Sixth phase voting for 14 seats in Uttar Pradesh.

#VoteKaro: यूपी में छठे चरण के लिए 14 सीटों पर मतदान शुरू, 177 उम्मीदवार मैदान में

Sun, 12 May 2019 05:43 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 12 May 2019 05:43 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 Sixth phase voting for 14 seats in Uttar Pradesh.
- फोटो : Amar Ujala

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 14 संसदीय सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है। कुल 2.57 करोड़ मतदाता 177 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। 14 सीटों के लिए 16 जिलों में सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे।

विज्ञापन


छठें चरण में जिन सीटों के लिए मतदान होना है उनमें उनमें सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीरनगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही शामिल हैं। मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां शनिवार को रवाना कर दी गई हैं।
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। आयोग के प्रेक्षकों के साथ-साथ जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट भी मतदान पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू ने दावा किया कि छठे चरण के मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैँ। शाम तक मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गई हैं। संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि छठे चरण में कुल 4995 संवेदनशील मतदान केंद्र चिह्नित किए गए हैं। इन मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अर्द्धसैनिक बलों के सशस्त्र जवान तैनात किए गए हैं। साथ ही 2402 बूथों पर डिजिटल कैमरे लगाए गए हैं जबकि 1883 केंद्रों पर वीडियो कैमरे लगाए गए हैं। 2947 बूथों की वेब कास्टिंग की जाएगी।

इन दलों के इतने उम्मीदवार हैं मैदान में

14 सीटों पर 35,544  ईवीएम बैलेट यूनिट, 33,356 कंट्रोल यूनिट और 35,647 वीवीपैट मशीनें लगाई गई हैं। 177 उम्मीदवारों में 13 महिला हैं। छठे चरण में भाजपा के 14, कांग्रेस के 11, बसपा के 11, समाजवादी पार्टी के 3, सीपीआई के 3 उम्मीदवार हैं जबकि बाकी प्रत्याशी निर्दलीय या अन्य दलों के हैं।

मतदान के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ब्रह्म देव राम तिवारी  ने बताया कि मतदान के दौरान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। मतदान की निगरानी के लिए 2088 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 262 जोनल मजिस्ट्रेट और 607 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं।

14 सामान्य प्रेक्षक, 8 पुलिस प्रेक्षक, 14 व्यय प्रेक्षक और 73 सहायक व्यय प्रेक्षकों की तैनाती की गई है। इनके अलावा 2642 माइक्रो प्रेक्षक भी तैनात किए गए हैं। आचार संहिता का पालन कराने व मतदान पर नजर रखने के लिए एमसीसी टीम, स्टेटिक्स सर्विलांस टीम और फ्लाइंग स्क्वायड टीम बनाई गई है।

जिन सीटों पर होना है मतदान वहां रहेगा अवकाश

सीईओ ने बताया कि जिन सीटों के लिए मतदान होना है उनसे संबंधित 16 जिलों में 12 मई (रविवार) को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। सरकारी कार्यालय, कारखाने, वाणिज्य अधिष्ठान और दुकानें बंद रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed