फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lok sabha elections 2019 samajwadi party releases first list of six candidates

सपा ने तीन और लोकसभा क्षेत्रों के लिए घोषित किए उम्मीदवार, कन्नौज से चुनाव लड़ेंगी डिम्पल यादव

Fri, 08 Mar 2019 11:25 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 08 Mar 2019 11:25 AM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 samajwadi party releases first list of six candidates
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व उनकी पत्नी डिंपल यादव। - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार सुबह छह लोकसभा क्षेत्रों के उम्मीदवार घोषित करने के बाद समाजवादी पार्टी ने शाम को तीन और उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव कन्नौज से चुनावी मैदान में उतरेंगी। इसके अलावा, डॉ. पूर्वी वर्मा खीरी लोकसभा क्षेत्र से व उषा वर्मा हरदोई से चुनाव लड़ेंगी।

विज्ञापन


इसके पहले सुबह छह उम्मीदवारों की घोषणा की गई।  सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे। जबकि बदायूं से धर्मेंद्र यादव, फिरोजाबाद से अक्षय यादव चुनावी मैदान में होंगे।
विज्ञापन




इटावा से कमलेश कठेरिया, राबर्ट्सगंज से भाईलाल कोल व बहराइच से शब्बीर बाल्मीकि चुनावी मैदान में उतरेंगे।

आपको बता दें कि यूपी में सपा-बसपा और राष्ट्रीय लोकदल मिलकर गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं। सपा 37 सीटों पर बसपा 38 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी तो रालोद को तीन सीटें दी गई हैं। वहीं, गठबंधन ने अपनी तरफ से कांग्रेस के लिए अमेठी व रायबरेली की सीटें छोड़ दी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, कांग्रेस ने प्रदेश की रायबरेली व अमेठी समेत कुल 11 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इनमें से आठ सीटें उसने वर्ष 2009 के चुनाव में जीती थीं।

अमेठी से राहुल गांधी तो रायबरेली से उनकी मां सोनिया गांधी चुनाव लड़ेंगी। धौरहरा से जितिन प्रसाद, उन्नाव से अन्नू टंडन, फर्रुखाबाद से सलमान खुर्शीद, अकबरपुर से राजाराम पाल, फैजाबाद से निर्मल खत्री, जालौन से बृजलाल खबरी, अकबरपुर से राजाराम पाल और कुशीनगर से आरपीएन सिंह चुनाव लड़ेंगे।


कांग्रेस ने यूपी की 11 सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार, देखें लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed