फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lok sabha elections 2019 Rahul gandhi and Priyanka gandhi Raebareli

राहुल और प्रियंका आज आएंगे रायबरेली, 11 को सोनिया गांधी करेंगी रोड शो

Tue, 09 Apr 2019 11:52 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 09 Apr 2019 11:52 AM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 Rahul gandhi and Priyanka gandhi Raebareli
फाइल फोटो
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा आज देर शाम रायबरेली पहुंचेंगीं। उनके आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि भाई-बहन भुएमऊ गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। इस दौरान वह पार्टी पदाधिकारियों से मिलकर चुनाव के बारे में चर्चा भी कर सकते हैं। माना जा रहा है कि यहां से अगले दिन बुधवार सुबह वह अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल करेंगे 
विज्ञापन


इसके बाद 11 को मां सोनिया गांधी के नामांकन प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे। हालांकि इसका कार्यक्रम में कोई जिक्र नहीं किया गया है। उधर सोनिया गांधी नामांकन करने से पहले रोड शो भी कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौजूदा सांसद सोनिया गांधी रायबरेली लोकसभा सीट से पांचवीं बार मैदान में हैं। सोनिया 11 अप्रैल को नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। सोनिया के नामांकन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी मुस्तैद बनाई जा रही है। 
 

एसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सांसद राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका वाड्रा मंगलवार देर शाम यहां आएंगी और भुएमऊ गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगी। उनके आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। 

उधर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीके शुक्ला का कहना है कि सोनिया गांधी नामांकन करने से पहले रोड शो कर जनता से सीधे रूबरू होंगी। इसकी तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed