फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lok Sabha Elections 2019 Preprations related to vote counting in Lucknow.

मतगणना की तैयारी: 25 से 35 चरणों में पूरी होगी वोटों की काउंटिंग

Sun, 12 May 2019 05:49 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 12 May 2019 05:49 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 Preprations related to vote counting in Lucknow.

स्ट्रांग रूम में बंद ईवीएम की कंट्रोल यूनिट 23 मई की सुबह पांच बजे मतों की गणना को बाहर निकाली जाएंगी। इसके लिए कलेक्ट्रेट कोषागार के डबल लॉक में सुरक्षित रखी चाभी को विधानसभावार नामित ईआरओ लेकर मतगणना स्थल पर पहुंचेंगे। चाबी सुबह चार बजे कोषागार में मौजूद जिला निर्वाचन अधिकारी, प्रेक्षकों के सामने सीटीओ द्वारा ईआरओ को सौंपी जाएगी।

विज्ञापन


स्ट्रांग रूमों में लगा ताला सुबह पांच बजे प्रेक्षकों व प्रत्याशी एजेंटों की मौजूदगी में खोला जाएगा। इसके बाद सुबह छह बजे से मॉक काउंटिंग प्रशिक्षण और आठ बजे से मतों की गणना शुरू होगी। यह जानकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम प्रशासन एसपी गुप्ता ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मोहनलालगंज संसदीय क्षेत्र में आने वाले मलिहाबाद, बीकेटी व मोहनलालगंज विस क्षेत्र की मतगणना 27 से 30 चक्र में, सरोजनीनगर विस क्षेत्र के मतों की गिनती 32 से 35 चक्र के बाद पूरी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ संसदीय क्षेत्र में आने वाले पश्चिम, पूर्वी, मध्य, उत्तर व कैंट विस क्षेत्र में पड़े मतों की गणना 25 से 30 चरण में पूरी होने की उम्मीद है। इसके बाद हर विस क्षेत्र के चिह्नित पांच बूथों में वीवीपैट में दर्ज वोटर सत्यापन स्लिप से ईवीएम में दर्ज वोटरों के सत्यापन का काम गणना स्थल पर अलग टेबल पर होगा। इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी आयोग की अनुमति से अंतिम परिणाम की घोषणा कर विजयी प्रत्याशी को प्रमाणपत्र देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed