{"_id":"5c9ebc72bdec2275a46a09c1","slug":"lok-sabha-elections-2019-mulayam-will-share-stage-with-mayawati-in-sp-bsp-alliance-rally-at-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में मायावती के साथ मंच साझा करेंगे मुलायम, एक अप्रैल को दाखिल करेंगे नामांकन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में मायावती के साथ मंच साझा करेंगे मुलायम, एक अप्रैल को दाखिल करेंगे नामांकन पत्र
Sat, 30 Mar 2019 06:16 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 30 Mar 2019 06:16 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सात अप्रैल को देवबंद में सपा-बसपा-रालोद गठबंधन की पहली संयुक्त रैली के बाद ही प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए निकलेंगे। एक अप्रैल को वह मैनपुरी में नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के नामांकन में शामिल होंगे।
विज्ञापन
मैनपुरी में 19 अप्रैल को गठबंधन की संयुक्त रैली में लंबे समय बाद मुलायम व मायावती एक साथ मंच पर मौजूद रहेंगे। अखिलेश यादव, मायावती व अजित सिंह की प्रदेश में 11 संयुक्त रैलियां होंगी।
विज्ञापन
इसका शुभारंभ नवरात्र में 7 अप्रैल को देवबंद (सहारनपुर) में साझा रैली के साथ होगा। इसी के साथ अखिलेश अलग-अलग सभाएं करेंगे। 7 अप्रैल से पहले सपा अध्यक्ष की चुनावी सभाओं का कोई कार्यक्रम तय नहीं किया है।
विज्ञापन
देवबंद की संयुक्त रैली में सहारनपुर, कैराना, बिजनौर और मुजफ्फरनगर के कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके अगले दिन, यानी 8 अप्रैल से अखिलेश के चुनावी दौरे शुरू हो सकते हैं।
माना जा रहा है कि उनका पहला दौरा कन्नौज का होगा। वह डिम्पल यादव के नामांकन में भी शामिल होंगे। वह 11 संयुक्त रैलियों के अलावा खुद 40 से ज्यादा चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।
मुलायम सिंह यादव के नामांकन में अखिलेश यादव समेत पूरा यादव परिवार मौजूद रहेगा। मुलायम सिंह 1996, 2004, 2009 और 2014 में मैनपुरी से सांसद चुने जा चुके हैं। 2014 में वह मैनपुरी के साथ ही आजमगढ़ सीट से भी चुनाव जीते थे। बाद में उन्होंने मैनपुरी सीट छोड़ दी थी।
मुलायम सिंह यादव के नामांकन में अखिलेश यादव समेत पूरा यादव परिवार मौजूद रहेगा। मुलायम सिंह 1996, 2004, 2009 और 2014 में मैनपुरी से सांसद चुने जा चुके हैं। 2014 में वह मैनपुरी के साथ ही आजमगढ़ सीट से भी चुनाव जीते थे। बाद में उन्होंने मैनपुरी सीट छोड़ दी थी।