{"_id":"5c9f18c8bdec2214530fa6ef","slug":"lok-sabha-elections-2019-menka-gandhi-in-sultanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर में मेनका ने कहा विकास के मंत्र के साथ करेंगे काम पर प्रियंका गांधी पर नहीं दिया जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर में मेनका ने कहा विकास के मंत्र के साथ करेंगे काम पर प्रियंका गांधी पर नहीं दिया जवाब
Sat, 30 Mar 2019 12:50 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 30 Mar 2019 12:50 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर पहुंची मेनका गांधी।
- फोटो : amar ujala
सुल्तानपुर पहुंची केंद्रीय महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने तिकोनिया पार्क में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह विकास का मंत्र लेकर काम करेंगी जिससे यहां के गरीब से गरीब व्यक्ति को भी सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में केंद्र की मोदी सरकार ने जितना काम महिलाओं के लिए किया है, उतना किसी भी प्रधानमंत्री ने नहीं किया। महिलाओं को घर और शौचालय देकर उनका सम्मान बढ़ाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिलकर काम करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
मेनका ने कहा आज अगर भारत अमेरिका, रूस व चीन की बराबरी पर खड़ा हुआ है तो सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण। मोदी के शासन काल में देश का दुनिया भर में सम्मान बढ़ा है।
विज्ञापन
वहीं, वरुण गांधी द्वारा पिछले पांच वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी का नाम न लिए जाने पर उन्होंने मीडिया को जवाब देते हुए कहा कि वरुण पार्टी के लिए काम करते हैं और कल भी उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का पीलीभीत से उम्मीदवार बनाए जाने पर आभार जताया।
प्रियंका गांधी वाड्रा के बारे में सवाल पूछने पर मेनका ने कोई भी जवाब देने से इंकार कर दिया। उन्होंने सुल्तानपुर से भाजपा का उम्मीदवार बनाए जाने पर पार्टी अध्यक्ष अमित शाह का आभार जताया।
इसके पहले जब वह सुल्तानपुर पहुंची तो जिले की सीमा में पहुंचते ही ऊंचगांव में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
Trending Videos
मेनका गांधी ने अपने भाषण में कही ये बातें
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन