{"_id":"5cdce807bdec220724487d98","slug":"lok-sabha-elections-2019-mayawati-says-it-is-clear-that-pm-modi-amit-shah-targeting-mamata-banerjee","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममता को मिला माया का साथ, बोलीं- पीएम मोदी के दबाव में आयोग ने घटाया प्रचार का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ममता को मिला माया का साथ, बोलीं- पीएम मोदी के दबाव में आयोग ने घटाया प्रचार का समय
Thu, 16 May 2019 12:07 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 16 May 2019 12:07 PM IST
विज्ञापन
मीडिया को संबोधित करती हुईं मायावती
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती ने बृहस्पतिवार सुबह मीडिया को संबोधित करते हुए एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि आयोग मोदी सरकार के दबाव में काम कर रहा है इसलिए एक दिन पहले ही चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी।
विज्ञापन
मायावती ने कहा कि अगर प्रचार पर रोक लगानी ही थी तो सुबह से ही क्यों नहीं लगाई। यह गलत है। उन्होंने कहा कि आयोग ने बंगाल में मोदी की रैलियों को देखते हुए बृहस्पतिवार रात से प्रचार में रोक लगाई है।
विज्ञापन
बंगाल में हिंसा के लिए उन्होंने भाजपा व आरएसएस को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि ऐसे ही हालात बनाने की कोशिश भाजपा व आरएसएस ने यूपी में भी की थी लेकिन वह गठबंधन के आगे कामयाब नहीं हो सके।
विज्ञापन
मायावती ने कहा कि एक सोची समझी साजिश के तहत बंगाल की ममता बनर्जी सरकार को काफी लंबे समय से टारगेट किया जा रहा है। जिससे कि भाजपा अपनी विफलताओं से जनता का ध्यान हटा सके लेकिन जनता उनकी साजिश को समझती है और यूपी की तरह बंगाल में भी जवाब देगी।
Mayawati: It is clear that PM Modi, Amit Shah and their leaders are targeting Mamata Banerjee, its planned targeting. This is a very dangerous and unjust trend and one which doesn't suit the PM of the country. pic.twitter.com/ECytD8LmgV
— ANI (@ANI) May 16, 2019