फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lok Sabha Elections 2019 Mayawati raises question on suspending ECI officer.

अफसर के निलंबन पर मायावती ने उठाए सवाल, कहा- प्रधानमंत्री मोदी को खुली छूट न दे चुनाव आयोग

Fri, 19 Apr 2019 12:41 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 19 Apr 2019 12:41 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 Mayawati raises question on suspending ECI officer.
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala

बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हेलीकॉप्टर की तलाशी लेने पर चुनाव आयोग द्वारा आईएएस अफसर को निलंबित किए जाने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आयोग को निष्पक्ष होकर काम करना चाहिए न कि पीएम को खुली छूट दी जानी चाहिए।

विज्ञापन


दरअसल, ओडिशा में सामान्य पर्यवेक्षक के तौर पर तैनात आईएएस अधिकारी मोहम्मद मोहसिन को प्रधानमंत्री मोदी के विमान की तलाशी लेने पर चुनाव आयोग द्वारा निलंबित कर दिया गया था। हालांकि, इससे पहले मोहसिन ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के हेलिकॉप्टर की भी तलाशी कर चुके थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



इस पर पूर्व चुनाव आयुक्त एस वाई कुरैशी ने भी ट्वीट कर निराशा जाहिर करते हुए कहा, 'आयोग ने छवि सुधारने का मौका खो दिया। ओडिशा में सामान्य पर्यवेक्षक के तौर पर तैनात आईएएस अधिकारी को प्रधानमंत्री मोदी के हेलिकॉप्टर की जांच करने की वजह से निलंबित किया जाना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि आयोग की छवि को सुधारने के मौके से चूकना भी है। दोनों ही जनता के स्कैनर पर रहते हैं।'


उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री लगातार आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं और आयोग लगातार उसकी अनदेखी कर रहा है। प्रधानमंत्री के हेलिकॉप्टर की तलाशी यह दिखाने का एक अवसर था कि कानून सभी के लिए बराबर है। एक झटके में दोनों की आलोचनाएं खत्म हो जाती। दुर्भाग्य से दोनों ने अलग ही रास्ता चुना। उनकी आलोचना अब पहले के मुकाबले काफी ज्यादा बढ़ जाएगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed