{"_id":"5cc2442abdec225f4b086e39","slug":"lok-sabha-elections-2019-mayawati-election-rally-in-bundelkhand-today-in-support-of-bsp-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायावती की बुंदेलखंड में चुनावी रैली आज, बसपा प्रत्याशियों के समर्थन में मागेंगी वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती की बुंदेलखंड में चुनावी रैली आज, बसपा प्रत्याशियों के समर्थन में मागेंगी वोट
Fri, 26 Apr 2019 05:05 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 26 Apr 2019 05:05 AM IST
विज्ञापन
मायावती रैली (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती शुक्रवार को बुंदेलखंड में बसपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी रैली करेंगी। हमीरपुर व जालौन लोकसभा की यह संयुक्त जनसभा कोच रोड उरई (जालौन) में होगी। हमीरपुर व जालौन दोनों ही सीटें गठबंधन में बसपा के हिस्से में हैं।
विज्ञापन
वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने गुरुवार को भाजपा पर नरेंद्र मोदी के मुकाबले विपक्ष का पीएम उम्मीदवार पूछकर जनता का अपमान करने आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश की जनता इस सवाल का माकूल जवाब देगी। उन्होंने चुनाव आयोग पर पीएम पर मेहरबानी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मायावती ने ट्वीट कर भाजपा व चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी एंड कंपनी केलोग यह कह कर कि मोदी के मुकाबले विपक्ष का पीएम पद का उम्मीदवार कौन है, देश की 130 करोड़ जनता का बार-बार अपमान कर रहे हैं। ऐसा ही अहंकारी सवाल पहले उठाया गया था कि नेहरू के बाद कौन? देश ने इसका तगड़ा व माकूल जवाब दिया था। आगे भी जनता जरूर माकूल जवाब देगी।
विज्ञापन
मायावती ने चुनाव आयोग पर पीएम मोदी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के आरोपों पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मोदी पर आचार संहिता उल्लंघन के अनेक गंभीर आरोप हैं लेकिन वह पूरी तरह से आजाद व बेपरवाह घूम रहे हैं। इसीलिए मोदी ने महिला सम्मान व मर्यादाओं की सीमा भी लांघनी शुरू कर दी है। वाकई बीजेपी व आरएसएस ने लाजवाब नेता पांच वर्ष तक देश पर थोपा।