फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lok Sabha Elections 2019 I will fight from ambedkarnagar if become the prime minister says mayawati.

मायावती बोलीं, अगर पीएम बनने का मौका मिला तो अंबेडकरनगर से ही लडूंगी चुनाव

Sun, 05 May 2019 08:00 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर Published by: ishwar ashish Updated Sun, 05 May 2019 08:00 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 I will fight from ambedkarnagar if become the prime minister says mayawati.
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि अगर उन्हें प्रधानमंत्री बनने का मौका मिलता है तो वह अंबेडकरनगर से ही चुनाव लड़ेंगी। वह रविवार को अकबरपुर नगर के निकट शिवबाबा में खचाखच भरे विशालकाय मैदान में जनसभा को संबोधित कर रही थीं।

विज्ञापन


हालांकि, उन्होंने खुलकर इसका जिक्र नहीं किया लेकिन कहा कि अगर सब ठीक रहा तो मुझे यहां से चुनाव लड़ना पड़ेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि दिल्ली की राजनीति के लिए अंबेडकरनगर से होकर ही रास्ता जाएगा।
विज्ञापन


दरअसल, मायावती ने ही 29 सितंबर 1995 को मुख्यमंत्री रहने के दौरान अंबेडकरनगर जनपद का गठन किया था। इसके अलावा, अंबेडकरनगर संसदीय सीट के परिसीमन से पहले रहे अकबरपुर सुरक्षित संसदीय सीट से तीन बार सांसद चुनी जा चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'भाजपा की फूट डालने व गुमराह करने वाली राजनीति सफल नहीं होने वाली'

Lok Sabha Elections 2019 I will fight from ambedkarnagar if become the prime minister says mayawati.

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, भाजपा किसी गलतफहमी में न रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद यूपी में योगी को हटाने के लिए भी गठबंधन जारी रहेगा। केंद्र के बाद यह गठबंधन ही यूपी से ऐसे लोगों को सत्ता से हटाएगा जो झूठे वादे करते हैं, और जनता को गुमराह रहते हैं।

मायावती ने बीते दिनों मयाबाजार में प्रधानमंत्री की सभा की तरफ इशारा करते हुए कहा कि वहां कहा गया कि बाबा साहब आंबेडकर के रास्ते पर बसपा नहीं चल रही।

उन्हें शायद पता नहीं कि अंबेडकरनगर जिले का गठन और उसका नामकरण बाबा साहब के नाम पर करने का काम बसपा ने ही किया था। भाजपा को यह अच्छे से समझ लेना चाहिए कि फूट डालने व गुमराह करने की राजनीति सफल होने वाली नहीं है।

'गठबंधन ही दिलाएगा आम लोगों को उनका हक व न्याय'

Lok Sabha Elections 2019 I will fight from ambedkarnagar if become the prime minister says mayawati.
मायावती की जनसभा में मौजूद महिलाएं। - फोटो : amar ujala

उन्होंने कहा कि केंद्र से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार हटने के बाद यूपी से योगी सरकार को हटाने के लिए भी सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से मिलकर गठबंधन पूरी मजबूती से चलेगा। यह गठबंधन ही केंद्र व प्रदेश से इन दोनों की विदाई तय कर आम लोगों को उनका हक व न्याय दिलाने का काम करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed