फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lok sabha elections 2019 Congress will bring another manifesto for UP

यूपी में रूठों को मनाने के लिए एक और घोषणापत्र लाएगी कांग्रेस, जल्द होगा जारी

Tue, 09 Apr 2019 10:16 AM IST
रचना शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: रचना शर्मा Updated Tue, 09 Apr 2019 10:16 AM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 Congress will bring another manifesto for UP
कांग्रेस का घोषणापत्र (सांकेतिक) - फोटो : PTI

उत्तर प्रदेश में रूठों को मनाने और लुभाने के लिए कांग्रेस एक और ‘छोटा’ घोषणापत्र लाएगी। इसमें शिक्षामित्रों समेत यहां के अस्थायी कार्मिकों और किसानों की स्थानीय समस्याओं से संबंधित ठोस आश्वासन होंगे। इस घोषणापत्र को अंतिम रूप दिया जा चुका है। एक-दो दिन में जारी होने की पूरी उम्मीद है।

विज्ञापन


कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू ने शिक्षामित्रों, आंगनबाड़ी, रोजगार सेवकों, पुलिस भर्ती, शिक्षक भर्ती, आशा वर्कर्स, रसोइयों, जनसेवा केंद्र के कर्मियों, आधुनिक मदरसा शिक्षकों और शिक्षा प्रेरकों के संगठनों के लोगों की पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से खास मुलाकात करवाई थी। बाढ़ पीड़ित और बंद चीनी मिलों से प्रभावित लोग भी प्रियंका से मिले थे। इन लोगों को प्रियंका ने ध्यान से सुना और ठोस आश्वासन भी दिया। लल्लू ने इस बारे में मीडिया से कहा था- प्रियंकाजी ने भरोसा दिलाया है कि इन लोगों की आवाज दबने नहीं दी जाएगी। कांग्रेस उनकी मांगों को घोषणापत्र में शामिल करेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन, जब कांग्रेस का घोषणापत्र आया तो उसमें सिर्फ राज्य सरकार से बात करने और समस्या के निदान के लिए ‘हरसंभव प्रयास’ करने का वादा ही मिला। इससे इन संगठनों से जुड़े लोगों ने दूसरी ओर रुख करना शुरू कर दिया। फर्रुखाबाद में तो शिक्षामित्रों के संगठनों ने कांग्रेस के नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद से साफ-साफ कह भी दिया। शिक्षामित्र संगठन के नेता अनिल यादव कहते हैं कि सलमान खुर्शीद ने फोन करके उनके संगठन के फर्रुखाबाद के जिलाध्यक्ष मनोज यादव को बुलाकर बात की। कहा कि जल्द ही कांग्रेस एक और प्रदेशस्तरीय घोषणापत्र लाने जा रही है, जिसमें शिक्षामित्र समेत यूपी स्तर के सभी प्रमुख मुद्दे रहेंगे। कांग्रेस ने किसानों को आवारा पशुओं से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए भी समुचित कदम उठाने का वादा किया था, लेकिन घोषणापत्र में इस समस्या को भी स्थान नहीं दिया गया। 
 
हम जल्द ही लिखित रूप में कुछ प्वाइंट्स लेकर आ रहे हैं, जिनमें उन लोगों के मुद्दे शामिल होंगे, जो यूपी के लिए खास महत्व के हैं।
-राशिद अल्वी, अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस घोषणापत्र समिति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed