{"_id":"5ca19ccdbdec2260e22ad0f4","slug":"lok-sabha-elections-2019-arvind-kejriwal-will-not-campaign-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी से दूर रहेंगे अरविंद केजरीवाल, लोकसभा चुनाव में नहीं करेंगे प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी से दूर रहेंगे अरविंद केजरीवाल, लोकसभा चुनाव में नहीं करेंगे प्रचार
Mon, 01 Apr 2019 10:38 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 01 Apr 2019 10:38 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (File foto)
पिछले लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी को चुनौती देने के लिए वाराणसी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले आम आदमी पार्टी के संस्थापक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस बार यूपी से दूरी बना ली है। लोकसभा चुनाव में वे यूपी में प्रचार भी नहीं करेंगे।
विज्ञापन
रविवार को आप की ओर से जारी स्टार प्रचारकों की सूची में न तो केजरीवाल का नाम है और न ही पार्टी के किसी अन्य बड़े नेता को सूची में शामिल किया गया है। प्रदेश का पूरा दारोमदार सिर्फ सांसद व प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के कंधे पर रहेगी।
विज्ञापन
स्टार प्रचारकों की सूची में राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह के अलावा दिल्ली के विधायक अमानतुल्लाह खां, विधायक नरेश यादव, विधायक नितिन त्यागी, यूपी के सह प्रभारी शकील मलिक, प्रदेश सचिव सुधीर भारद्वाज, प्रवक्ता सभाजीत सिंह. अवध जोन अध्यक्ष बृज कुमारी, सोमेंद्र ढाका, निर्मल मिश्रा, डॉ. छवि यादव और मुरारी लाल जैन शामिल हैं।
विज्ञापन
पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि 2 अप्रैल से आप प्रदेश में प्रचार अभियान की शुरुआत करेगी। सोमवार को प्रदेश चुनाव समिति की बैठक होगी। इसमें अन्य सीटों के लिए प्रत्याशियों की सूची तैयार कर केंद्रीय कमेटी को भेजी जाएगी। कमेटी की मंजूरी के बाद प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी।