{"_id":"5cc624e9bdec220754345829","slug":"lok-sabha-elections-2019-amit-shah-comments-on-akhilesh-yadav-and-mayawati-over-air-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर स्ट्राइक से उड़ गया था माया-अखिलेश के चेहरे का नूर: अमित शाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयर स्ट्राइक से उड़ गया था माया-अखिलेश के चेहरे का नूर: अमित शाह
Mon, 29 Apr 2019 03:40 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 29 Apr 2019 03:40 AM IST
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने एयर स्ट्राइक को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव व बसपा सुप्रीमो मायावती पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा, बालाकोट में एयर स्ट्राइक के समय पाकिस्तान में लोग छाती पीट-पीटकर रो रहे थे, वहीं राहुल, अखिलेश और बहनजी के कार्यालय में मातम था। उनके चेहरे का नूर उड़ गया था। लग रहा था जैसे इनके मौसेरे या चचेरे भाई को मार दिया गया हो।
विज्ञापन
शाह ने रविवार को मोहनलालगंज में कहा कि पुलवामा में आतंकियों ने सीआरपीएफ की बस पर हमला किया तो 56 इंच के सीने वाले मोदी ने सेना को पाकिस्तान के घर में आतंकियों को मार गिराने की छूट दी।
विज्ञापन