अखिलेश ने पूनम सिन्हा को घोषित किया लखनऊ से उम्मीदवार, आजम के बयान पर भी दिया जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में सपा मुख्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस करते हुए पूनम सिन्हा को लखनऊ से सपा का उम्मीदवार घोषित किया।
उन्होंने कहा कि लखनऊ की पहली सांसद एक महिला ही थीं इसलिए हमने महिला को ही प्रत्याशी बनाने का फैसला किया।
वहीं, जयाप्रदा पर आजम खां द्वारा दिए गए बयान पर अखिलेश ने कहा कि सपा के लोग महिलाओं का आदर करते हैं। आजम खां के बयान को गलत तरह से प्रस्तुत किया गया। यूपी में हमारी सरकार में ही महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सबसे अच्छा काम हुआ। यूपी 100 की प्रशंसा देश भर में हुई लेकिन चुनाव के वक्त भाजपा के लोग इस तरह की बातें फैला रहे हैं।
पूनम सिन्हा बोलीं, मुझे जिताएगी लखनऊ की जनता
प्रेंस कांफ्रेंस में मौजूद कन्नौज की प्रत्याशी डिंपल यादव ने भी मीडिया को संबोधित किया और कहा कि केंद्र की भाजपा की सरकार जाने वाली है। पिछले पांच साल में उन्होंने कोई काम नहीं किया। उनके पास बताने के लिए कुछ है ही नहीं। इसलिए ये सरकार जाने वाली है। डिंपल यादव ने आजम के बयान पर कहा छोटी-छोटी बातों पर ध्यान न दें।
पूनम सिन्हा ने लखनऊ से प्रत्याशी बनाए जाने पर सपा मुखिया अखिलेश यादव का आभार जताया। अपनी जीत की संभावना पर उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह ने लखनऊ की जनता से किए हुए वादे पूरे नहीं किए इसलिए इस बार लखनऊ की जनता मुझे जिताएगी।