फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lok sabha election Samajwadi Party releases fifth list of candidates in UP

SP Candidate List: लोकसभा चुनाव के लिए सपा की पांचवीं सूची जारी; आजमगढ़ समेत छह सीटों पर उम्मीदवारों का एलान

Sat, 16 Mar 2024 06:21 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 16 Mar 2024 06:21 PM IST
सार

यूपी में समाजवादी पार्टी ने शनिवार को उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी कर दी। पार्टी ने छह उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है। पढ़ें किसे कहां से मिला टिकट...

विज्ञापन
Lok sabha election Samajwadi Party releases fifth list of candidates in UP
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यूपी में समाजवादी पार्टी ने शनिवार को उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी कर दी। इस बार पार्टी ने छह उम्मीदवारों के टिकट का एलान किया है। पार्टी ने आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव, इटावा से जितेंद्र दोहरे, गौतमबुद्धनगर से महेंद्र नागर, सुलतानपुर से भीम निषाद, मिश्रिक से मनोज कुमार राजवंशी और जालौन से नारायण दास आहिरवार को मैदान में उतारा है। 

विज्ञापन




 

43 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान

इससे पहले सपा 37 नामों का एलान कर चुकी थी, पांचवीं सूची के बाद से अब यह संख्या 43 हो गई है। हालांकि यह संख्या वास्तविकता में 41 है, क्योंकि इंडिया गठबंधन होने के बाद वाराणसी लोकसभा सीट कांग्रेस के खाते में चली गई है तो पार्टी को वहां से अपना उम्मीदवार हटाना होगा। इसके अलावा संभल से सांसद रहे शफीकुर्रहमान बर्क का निधन हो गया है। पार्टी ने उनके निधन से पहले उनके नाम का एलान कर दिया था तो ऐसे में अब वहां भी उम्मीदवार की घोषणा करनी होगी। यह देखना रोचक होगा कि बर्क की जगह पर सपा किसके नाम पर मुहर लगाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहली सूची में इन्हें बनाया उम्मीदवार 
संभल से शफीकुर्रहमान बर्क 
फिरोजाबाद से अक्षय यादव 
मैनपुरी से डिम्पल यादव 
एटा से देवेश शाक्य
खीरी से उत्कर्ष वर्मा 
धौरहरा से आनन्द भदौरिया 
उन्नाव से अनु टंडन 
लखनऊ से रविदास मेहरोत्रा 
फर्रुखाबाद से डॉ. नवल किशोर शाक्य 
अकबरपुर से राजाराम पाल 
बांदा से शिवशंकर सिंह पटेल
फैजाबाद से अवधेश प्रसाद
अम्बेडकर नगर से लालजी वर्मा 
बस्ती से रामप्रसाद चौधरी 
गोरखपुर से काजल निषाद 
विज्ञापन

दूसरी सूची में किसे कहां से दिया टिकट
मुज्जफनगर से हरेंद्र मिलक
आंवला से नीरज मौर्य
शाहजहांपुर से राजेश कश्यप
हरदोई से उषा वर्मा
मिश्रिख से रामपाल राजवंशी
मोहनलालगंज से आरके चौधरी
प्रतापगढ़ से डॉ. एसपी सिंह पटेल
बहराइच से रमेश गौतम 
गोंडा से श्रेया वर्मा
गाजीपुर से अफजाल अंसारी 
चंदौली से वीरेंद्र सिंह 

तीसरी सूची में किसे कहां से दिया टिकट
कैराना से इकरा हसन
बदायूं से शिवपाल यादव
हमीरपुर से अजेंद्र सिंह राजपूत
वाराणसी से सुरेंद्र सिंह पटेल
बरेली से प्रवीण सिंह ऐरन

चौथी सूची में किसे कहां से टिकट
बिजनौर (6) - यशवीर सिंह
मेरठ (10) - भानु प्रताप सिंह (एडवोकेट)
नगीना (5) - मनोज कुमार (Ex. ADJ) 
लालगंज (68) - दरोगा सरोज 
अलीगढ़ (15) - बिजेंद्र सिंह
हाथरस (16) - जसवीर बाल्मिक

पांचवीं सूची में किसे कहां से टिकट
आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव
इटावा से जितेंद्र दोहरे
गौतमबुद्धनगर से महेंद्र नागर
सुलतानपुर से भीम निषाद
श्रिक से मनोज कुमार राजवंशी
जालौन से नारायण दास आहिरवार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed