फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lok Sabha Election 2024 Phase 5 Voting Live Polling on lucknow loksabha

Lucknow: लखनऊ, मोहनलालगंज दोनों सीटों पर घटा मतदान प्रतिशत, लखनऊ में घटकर 52.03 फीसदी पहुंचा

Tue, 21 May 2024 12:27 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला टीम डिजिटल, लखनऊ
अमर उजाला टीम डिजिटल, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 21 May 2024 12:27 AM IST
सार

Uttar Pradesh Lok Sabha Chunav: लखनऊ लोकसभा सीट पर 52.03 प्रतिशत वोटिंग हुई है जबकि मोहनलालगंज में 62.53 प्रतिशत मतदान हुआ।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Phase 5 Voting Live Polling on lucknow loksabha
वोट करने के बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

निर्वाचन आयोग और जिला प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद लखनऊ में दोनों संसदीय सीटों का मतदान प्रतिशत पिछले चुनाव के मुकाबले कम हो गया। मोहनलालगंज में इसका आंकड़ा 60 फीसदी से पार गया, लेकिन लखनऊ में इससे नीचे ही अटक गया।

विज्ञापन


वर्ष 2023 में मोहनलालगंज संसदीय सीट पर 63.75 फीसदी मतदान हुआ था। इस बार यह 62.53 फीसदी ही रहा। दूसरी ओर लखनऊ सीट पर इस बार 52.03 फीसदी मतदान हुआ। पिछले चुनाव में यह आंकड़ा 54.30 फीसदी था।
विज्ञापन


कम मतदान के कारण
लखनऊ संसदीय सीट पर मतदान प्रतिशत कम रहने की वजह चिलचिलाती धूप और गर्मी थी। वहीं, मोहनलालगंज में प्रत्याशियों के खिलाफ नाराजगी के चलते एक बड़े वर्ग ने मतदान का बहिष्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में यूं रहा मतदान प्रतिशत
वर्ष- लखनऊ- मोहनलालगंज
1962- 58.49- 46.20
1967- 57.88- 48.48
1971- 47.11- 33.49
1977- 54.21- 45.65
1980- 38.15- 39.77
1984- 40.93- 50.10
1989- 29.67- 46.15
1991- 33.23- 45.02
1996- 51.73- 42.51
1998- 49.81- 52.65
1999- 48.57- 53.79
2004- 35.28-44.73
2009- 35.33- 46.27
2014- 53.02- 60.75
2019- 54.30-63.75

भाजपा प्रत्याशी कौशल किशोर ने किया वोट

Lok Sabha Election 2024 Phase 5 Voting Live Polling on lucknow loksabha
भाजपा प्रत्याशी कौशल किशोर ने अपने परिजनों के साथ वोट किया। - फोटो : amar ujala

मोहनलालगंज से भाजपा प्रत्याशी कौशल किशोर ने अपने परिजनों के साथ मतदान किया। 

Lok Sabha Election 2024 Phase 5 Voting Live Polling on lucknow loksabha
लखनऊ में लगे लंबी कतारें। - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के विभिन्न पोलिंग बूथ पर लगी लंबी कतारें। 

वीआईपी ने किया मतदान

Lok Sabha Election 2024 Phase 5 Voting Live Polling on lucknow loksabha
मेयर ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल अपने परिवार के साथ वोट देने पहुंची।

Lok Sabha Election 2024 Phase 5 Voting Live Polling on lucknow loksabha
बृजेश पाठक परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अपने पूरे परिवार के साथ किया अपने मताधिकार का प्रयोग। लखनऊ मोंटेसरी स्कूल में डाला वोट।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान।

Lok Sabha Election 2024 Phase 5 Voting Live Polling on lucknow loksabha
लखनऊ में जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान।

भाजपा व सपा प्रवक्ता ने किया मतदान

Lok Sabha Election 2024 Phase 5 Voting Live Polling on lucknow loksabha

भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने व सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने भी मतदान किया। अनुराग भदौरिया ने कहा कि संविधान द्वारा लोकतंत्र में दी गई सबसे बड़ी ताक़त का उपयोग किया, मतदान किया। ताकत का परिणाम आएगा... खुशहाली लाएगा।

मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने वोट किया

Lok Sabha Election 2024 Phase 5 Voting Live Polling on lucknow loksabha
लखनऊ के ऑक्सफोर्ड इंटर कॉलेज में मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने वोट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed