{"_id":"647ac118dec356a71d08ec45","slug":"lok-sabha-election-2023-akhilesh-yadav-gave-this-advice-to-workers-says-there-was-a-lot-of-rigging-in-body-el-2023-06-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को दी ये नसीहत, कहा- निकाय चुनाव में जमकर धांधली हुई, लेकिन...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election: अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को दी ये नसीहत, कहा- निकाय चुनाव में जमकर धांधली हुई, लेकिन...
Sat, 03 Jun 2023 09:58 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 03 Jun 2023 09:58 AM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की मतदाता सूची पर निगाह रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के चुनाव में जमकर धांधली की गई। भाजपा सरकारी संसाधनों से चुनाव को प्रभावित करती है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, मतदाता सूची पर निगरानी रखने और व्यापक जनसंपर्क करने की अपील की है। साथ ही भाजपा राज में विकास कार्य न होने का आरोप भी लगाया।
अखिलेश यादव शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर सोनभद्र और मिर्जापुर के कार्यकर्ताओं की बैठक में विचार रख रहे थे। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव में भाजपा के सत्ता का दुरुपयोग करने के बाद भी वो अधिकतर क्षेत्रों में पराजित हुई। नगर निगम के चुनाव में जमकर धांधली की गई। भाजपा सरकारी संसाधनों से चुनाव को प्रभावित करती है।
उन्होंने कहा कि आदिवासी बहुल क्षेत्र में कोल, बिंद, गोंड, सियार, निषाद और खरवार जातियां है, लेकिन उनके विकास के लिए कुछ नहीं हो रहा है। जमीन के पट्टे के आवंटन में धांधली की शिकायतें हैं। जो काम समाजवादी सरकार में हो रहे थे, उन्हें भी रोक दिया गया है। भाजपा सरकार आदिवासियों के साथ छलावा कर रही है।
विज्ञापन
अखिलेश ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार भाजपा सरकार की पहचान है। गरीबों, पिछड़ों और दलितों के साथ अन्याय हो रहा है। संविधान और लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है। इसलिए लोकसभा के चुनाव में भाजपा को पराजित किया जाना बहुत जरूरी हो गया है।

उधर, सोनभद्र के सपा कार्यकर्ता जुबेर आलम ने इस पिछड़े क्षेत्र की भाजपा राज में हो रही उपेक्षा का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव को ज्ञापन सौंपा। इस पर अखिलेश ने कहा कि दुद्धी विधानसभा क्षेत्र में बभनी ब्लाक के ग्राम पोखरा में वर्ष 2013-14 में एक डिग्री कालेज बनवाया गया, लेकिन यह आज तक चालू नहीं हुआ है।
थाइलैंड तक साइकिल यात्रा करेंगे विकास
अखिलेश यादव से शुक्रवार को शामली के विकास जैजनिया ने भेंट की। विकास पर्यावरण संरक्षण के मिशन को लेकर भारत से थाईलैंड तक साइकिल यात्रा करेंगे। अखिलेश यादव ने उनके साहस तथा पर्यावरण प्रेम की प्रशंसा की है।