फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lok sabha election 2019 : yogi hits priyanka in raebareli

'बाबर की औलाद' पर बोले योगी, कहा-कोई भजन करने के लिए मंच पर नहीं जाता है, विरोधियों को घेरने जाता है

Fri, 03 May 2019 03:39 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला रायबरेली Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 03 May 2019 03:39 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 : yogi hits priyanka in raebareli
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
रायबरेली में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबर की औलाद वाली टिप्पणी पर जवाब देते हुए कहा कि आपसी बातचीत को कोट करना आचार संहिता में नहीं आता।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि कोई भजन करने के लिए मंच पर जाता है क्या। अपने विरोधी को उखाड़ देने के लिए और उसे घेरने के लिए मंच पर जाता है।

प्रियंका गांधी वाड्रा पर तंज कसते हुए योगी बोले, रामलला के दर्शन प्रियंका ने नहीं किये। बोली विवादित है, जबकि मामला कोर्ट में है। वहीं उनकी मां जमानत पर हैं, भाई जमानत पर है। यहां तक कि उनके पति जमानत पर हैं। मतलब वो भी विवादित हुए। प्रियंका से पूछिए की इन लोगों से उनका क्या सम्बन्ध है। उन्होंने कहा कि अमेठी और रायबरेली दोनों जगह भाजपा जीतने वाली है। 
विज्ञापन


सीएम बोले कि जितना काम स्मृति ईरानी ने अमेठी में किया है, राहुल ने नहीं किया है। अब वहां के लोग बदलाव चाहते हैं।

रायबरेली में समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम में प्रियंका के शामिल होने योगी बोले कि यह लोग दिखने के लिए अलग-अलग हैं, वैसे एक हैं। भाजपा को तो हरा नहीं सकते तो एक साथ चुनाव लड़ रहे हैं। 

इसी लिए सपा-बसपा ने अमेठी व रायबरेली से कोई प्रत्याशी नहीं उतारा। यह सभी पार्टी वोट काटने के लिए चुनाव लड़ रही हैं, जीतने के लिए नहीं।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोगों को भाजपा से बहुत उम्मीदें हैं। पिछले चार पीढ़ियों से अमेठी व रायबरेली के लोग कांग्रेस से निराश हैं। वहीं जिस तरह का समर्थन स्मृति ईरानी को अमेठी से मिल रहा है और जिनती बार वह पिछले पांच सालों में वहां गई हैं। उतना तो राहुल गांधी 15 सालों में नहीं गए। 

मुख्यमंत्री ने महागठबंधन के बारे में कहा कि बहुमत पाने के लिए कम से कम 272 सीटें चाहिए होंगी। केवल भाजपा के पास ऐसा कर सकने का सामर्थ है। जो केवल 37-38 सीटों पर लड़ रहे हैं क्या वे पीएम बन सकते हैं?

वहीं अखिलेश यादव के बारे में कहा कि जब वे मायावती के साथ बैठते हैं तो उनकी कुर्सी छोटी होती है। वहीं मायावती बड़ी कुर्सी पर बैठती हैं। जब अखिलेश उनसे मिलने जाते हैं तब मायावती उनसे जूते उतार कर कमरे में आने को कहती हैं। यह हाल है इस गठबंधन का।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed