लोकसभा चुनाव 2019: यूपी में तीसरे चरण की 10 सीटों पर हो रहा मतदान, 120 प्रत्याशी मैदान में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की 10 सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। इन सीटों से जुड़े 12 जिलों के कुल 1,78,10,946 करोड़ मतदाता 120 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 14 महिला उम्मीदवार भी हैं।
इन 10 सीटों में मुरादाबाद, रामपुर, संभल, फिरोजाबाद, मैनपुर, एटा (कासगंज), बदायूं, आंवला (बरेली), बरेली और पीलीभीत शामिल हैं। स्वतंत्र व निष्पक्ष मतदान के लिए चुनाव आयोग ने कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं। वहीं, इन जिलों में मतदान के मद्देनजर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दौरान सरकारी कार्यालय, कारखाने, वाणिज्य अधिष्ठान और दुकानें बंद रहेंगी।
उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी ब्रह्मदेव राम तिवारी ने बताया कि इस चरण में 4515 संवेदनशील मतदान केंद्र चिह्नित किए गए हैं। यहां अर्द्धसैनिक बलों के साथ ही सशस्त्र जवान तैनात किए गए हैं। 1989 बूथों पर डिजिटल कैमरे और 1255 केंद्रों पर वीडियो कैमरे लगाए गए हैं।
वहीं, 2162 बूथों की वेब कास्टिंग की जाएगी। दस सीटों पर 26,526 ईवीएम बैलेट यूनिट, 23,352 कंट्रोल यूनिट और 24,950 वीवीपैट मशीनें लगाई गई हैं। साथ ही बताया कि आचार संहिता के पालन कराने व मतदान पर नजर रखने के लिए एमसीसी टीम, स्टेटिक्स सर्विलांस टीम और फ्लाइंग स्क्वायड टीम बनाई गई है।
इन दिग्गजों के भाग्य का होगा फैसला
इसी तरह फिरोजाबाद में सपा के अक्षय यादव, प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव व भाजपा के डॉ. चंद्रसेन जादौन के बीच टक्कर है। तो पीलीभीत में भाजपा उम्मीदवार वरुण गांधी और सपा के हेमराज वर्मा के बीच मुकाबला है।
2014 में इन सीटों के नतीजे
भाजपा : 07
सपा : 3
आंकड़ों पर एक नजर
- कुल उम्मीदवार : 120
- महिला उम्मीदवार : 14
- कुल मतदाता : 1,78,10,946
- पुरुष मतदाता : 96.20 लाख
- महिला मतदाता : 81.89 लाख
- मतदान केंद्र : 12,128
- मतदेय स्थल : 20,120
- संवेदनशील मतदान केंद्र : 4,515
- ईवीएम : 26,526
- सर्वाधिक मतदाता : 19,56,174 (मुरादाबाद)
- सबसे कम मतदाता : 16,17,962 (एटा)
- सर्वाधिक प्रत्याशी : 16 (बरेली)
- सबसे कम प्रत्याशी : 6 (फिरोजाबाद)
- मतदान कार्मिकों की संख्या : 88,681