{"_id":"5ccbf84fbdec22076e319712","slug":"lok-sabha-election-2019-sonakshi-sinha-road-show-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनाक्षी सिन्हा का रोड शो, पूनम सिन्हा के लिए जुटा रहीं समर्थन, डिंपल यादव भी साथ में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनाक्षी सिन्हा का रोड शो, पूनम सिन्हा के लिए जुटा रहीं समर्थन, डिंपल यादव भी साथ में
Sat, 04 May 2019 07:03 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Sat, 04 May 2019 07:03 PM IST
विज्ञापन
सोनाक्षी सिन्हा, पूनम सिन्हा, डिंपल यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनाक्षी सिन्हा का रोड शो शुरू हो गया। सोनाक्षी अपनी मां व सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी पूनम सिन्हा के लिए इस रोड शो से समर्थन जुटाने का प्रयास कर रही हैं। बस में सोनाक्षी सिन्हा के साथ मां पूनम सिन्हा व डिंपल यादव भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया जा रहा था कि रोड शो के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मौजूद रहेंगे। लंबे समय से बीजेपी से जुड़े रहे शत्रुघ्न सिन्हा हाल ही में कांग्रेस से जुड़े। उन्हें पटना साहिब से टिकट मिला हैं। बता दें, ये पहली बार है जब बतौर अभिनेत्री सोनाक्षी कोई राजनीतिक रोड शो करने जा रही हैं।
विज्ञापन
शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा सपा-बसपा गठबंधन की उम्मीदवार हैं। पूनम पहली बार कोई चुनाव लड़ रही हैं। मूलरूप से मुंबई निवासी 68 वर्षीय पूनम स्नातक हैं। पूनम के हलफनामे के मुताबिक, उनके पास करीब 194 करोड़ की चल और अचल संपत्ति है।
इन जगहों से गुजरेगा सोनाक्षी का रोड शो
सोनाक्षी
दोपहर तीन बजे रोड शो हजरतगंज चौराहे से मेफेयर सिनेमा से होते हुए नावेल्टी सिनेमा, लालबाग, कैसरबाग चौराहा, कैसरबाग बस अड्डा, महिला कॉलेज, मौलवीगंज, रकाबगंज चौराहा, नक्खास चौराहा, अकबरी गेट से चरक चौराहा, चौक चौराहा से कोनेश्वर चौराहा होते हुए चौक घंटाघर पर समाप्त होगी।