फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lok Sabha Election 2019 Results Samajwadi Party's main family members got defeated in UP.

यूपी में ढह गया यादव परिवार का दुर्ग, डिंपल समेत अक्षय व धर्मेंद्र की हार भी लगभग तय

Thu, 23 May 2019 08:03 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 23 May 2019 08:03 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019 Results Samajwadi Party's main family members got defeated in UP.
अखिलेश यादव व डिंपल यादव - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव 2019 कांग्रेस पार्टी के लिए बेहद बुरी खबर लेकर आया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने गढ़ अमेठी में भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी से हार रहे हैं। ठीक इसी तरह यूपी के सबसे बड़े सियासी घराने यादव परिवार का भी दुर्ग ढह रहा है।

विज्ञापन


कन्नौज से डिंपल यादव, बदायूं से धर्मेंद्र यादव और फिरोजाबाद में अक्षय यादव को कड़ी चुनौती मिल रही है। इन सभी के लिए अपनी सीट बचाना लगभग असंभव हो गया है। वहीं, आजमगढ़ सीट पर अखिलेश यादव दो लाख वोटों से जीत रहे हैं जबकि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव मैनपुरी सीट पर जीत दर्ज करते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


खास बात है कि यादव परिवार 2014 की प्रचंड मोदी लहर में भी अपने परिवार के सदस्यों की सीटें बचा ले गया लेकिन इस बार यादव परिवार के सदस्य जिन पांच सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। उनमें से तीन पर हार लगभग तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव कन्नौज सीट से प्रत्याशी हैं। उन्हें सुब्रत पाठक से कड़ी टक्कर मिल रही है। सुब्रत पाठक इस समय 453386 वोटों के साथ करीब 19 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

बदायूं और फिरोजाबाद सीट पर ये है हाल

बदायूं सीट पर धर्मेंद्र यादव सपा उम्मीदवार हैं। उन्हें भाजपा प्रत्याशी संघमित्र मौर्य के 493717 वोटों के मुकाबले 466568 वोट मिले हैं। मतलब उनकी भी हार तय है।

इसके अलावा फिरोजाबाद सीट पर अक्षय यादव लगभग 25 हजार वोटों से भाजपा प्रत्याशी डॉ. चंद्रसेन जादों से पीछे चल रहे हैं। अक्षय को 460028 मत मिले तो चंद्रसेन ने 485988 मत प्राप्त किए।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की आजमगढ़ सीट से जीत तय है। उन्हें दिनेश लाल यादव निरहुआ के 323984 वोटों के मुकाबले 559767 वोट मिले हैं।

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव मैनपुरी सीट पर जीत रहे हैं। उन्हें 518650 मत मिले हैं जबकि भाजपा प्रत्याशी प्रेम सिंह शाक्य को 425461 मत मिले। रुझानों से साफ स्पष्ट है कि जनता ने परिवारवाद को नकार दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed