{"_id":"5cd579febdec22073f3f106c","slug":"lok-sabha-election-2019-promotion-for-sixth-phase-stopped-voting-on-sunday","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छठे चरण का प्रचार थमा, अखिलेश व निरहुआ समेत कई दिग्गजों के बीच सबसे रोचक मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठे चरण का प्रचार थमा, अखिलेश व निरहुआ समेत कई दिग्गजों के बीच सबसे रोचक मुकाबला
Fri, 10 May 2019 06:47 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Fri, 10 May 2019 06:47 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव-दिनेश लाल यादव निरहुआ
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के छठे चरण में प्रदेश की 14 सीटों पर चुनाव प्रचार का शोर शुक्रवार शाम 6 बजे थम गया। सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अम्बेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, सन्त कबीर नगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही लोकसभा क्षेत्रों में 12 मई को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।
इस चरण में 2.53 करोड़ से अधिक मतदाता 174 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।
सुल्तानपुर में 15, प्रतापगढ़ में 08, फूलपुर में 14, इलाहाबाद 14, अम्बेडकर नगर में 11, श्रावस्ती में 10, डुमरियागंज में 07, बस्ती में 11, संतकबीर नगर में 07, लालगंज में 15, आजमगढ़ में 15, जौनपुर में 20, मछलीशहर में 15 तथा भदोही में 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे है।

14 सीटों पर बीते एक महीने से चुनाव प्रचार जोर शोर से चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रयागराज, भदोही, जौनपुर, प्रतापगढ़ में चुनावी सभाएं की है। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित भाजपा के स्टार प्रचारकों ने भी रैलियां, रोड शो किए हैं।
सपा बसपा गठबंधन से सपा प्रमुख अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती ने संयुक्त रैलियां की है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने सुल्तानपुर में रोड शो किया है। बीते एक महीने से इन सीटों पर नुक्कड़ सभा, वाहन रैलियों और चुनावी सभाओं का सिलसिला चल रहा था।

ये प्रमुख दिग्गज है मैदान में
छठे चरण में सबसे रोचक मुकाबला आजमगढ़ में हैं, यहां सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव का मुकाबला भोजपुरी फिल्म अभिनेता एवं भाजपा उम्मीदवार दिनेशलाल यादव उर्फ निरहुआ से हो रहा है। सुल्तानपुर में केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी का मुकाबला कांग्रेस के संजय सिंह और बसपा के चंद्रभद्र सिंह से है।
उप चुनाव में भाजपा की हार के बाद फूलपुर सीट भी लोगों की दिलचस्पी है, फूलपुर से भाजपा ने केसरीदेवी पटेल को उम्मीदवार बनाया है जबकि कांग्रेस ने सोनेलाल पटेल के बड़े दामाद पंकज सिंह निरंजन और सपा ने पंधारी यादव को मैदान में उतारा है।
डूमरियागंज से भाजपा के जगदम्पिका पाल, बसपा के आफताब आलम के बीच मुकाबला है। संतकबीर नगर से प्रवीण निषाद बसपा के भीमशंकर और कांग्रेस के भालचंद्र यादव के बीच मुकाबला है।