फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lok sabha election 2019 : priyanka will began her election campaign from amethi

मां के गढ़ में प्रियंका करेंगी चुनावी आगाज, 28 को पार्टी पदाधिकारियों से करेंगी चर्चा

Wed, 27 Mar 2019 12:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 27 Mar 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 : priyanka will began her election campaign from amethi
priyanka gandhi - फोटो : पीटीआई
यूपी के अन्य जनपदों के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा अपनी मां सोनिया गांधी के क्षेत्र अमेठी में भी चुनावी आगाज करेंगी। मां के गढ़ में प्रियंका वाड्रा न सिर्फ भुएमऊ गेस्ट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से चुनावी चर्चा करेंगी, बल्कि किला फतह करने के लिए रणनीति बनाएंगी। प्रियंका वाड्रा के दौरे को लेकर जहां पार्टी पदाधिकारियों में उत्साह है, वहीं सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


2004 से लगातार इस सीट से सांसद चुनीं जा रहीं सोनिया गांधी इस बार भी मैदान में हैं। मां के चुनावी प्रचार की कमान प्रियंका वाड्रा के पास ही रही है। अब मां के गढ़ में पहुंचकर प्रियंका वाड्रा न सिर्फ चुनावी माहौल की नब्ज टटोलेंगी। 
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीके शुक्ला ने बताया कि 27 मार्च की शाम प्रियंका वाड्रा यहां भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचेंगी। 28 मार्च को गेस्ट हाउस में रहकर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मिलेंगी। 29 मार्च को सुबह प्रियंका वापस लौट जाएंगी। उधर, एएसपी शशिशेखर सिंह ने बताया कि प्रियंका वाड्रा के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हौना में होगा जोरदार स्वागत

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी बुधवार को पहली बार अमेठी पहुंच रहीं हैं। वह कार्यकर्ताओं से मिलकर अमेठी में चुनावी रण का आगाज करेंगी। अमेठी के पश्चिमी छोर पर स्थित कस्बा हजारीगंज में कार्यकर्ताओं भव्य स्वागत करेंगे। सांसद राहुल गांधी के को-आर्डिनेटर गजेंद्र सिसौदिया ने बताया कि प्रियंका गांधी सड़क मार्ग से अमेठी पहुंचेंगी। 

उन्होंने बताया कि लखनऊ से आते वक्त जनपद की सीमा पर स्थित हजारीगंज कस्बे में उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे इन्हौना कस्बा निवासी पूर्व प्रधान एवं पीसीसी सदस्य मो. लतीफ़ के घर पहुंचकर उनका हालचाल लेंगी। विधानसभा क्षेत्र तिलोई के इन्हौना कस्बे में राष्टीय महासचिव कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर उन्हें संबोधित करेंगी।

इसके बाद वह मुसाफिरखाना के लिये रवाना होंगी, जहां पर वह पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed