फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lok sabha election 2019 : priyanka gandhi will be in amethi on 19 april

प्रियंका गांधी 19 को एक दिवसीय दौरे पर आएंगी अमेठी, पार्टी पदाधिकारियों के साथ करेंगी बैठक

Wed, 17 Apr 2019 08:19 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अमेठी Published by: Amulya Rastogi Updated Wed, 17 Apr 2019 08:19 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 : priyanka gandhi will be in amethi on 19 april
प्रियंका गांधी वाड्रा

विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 19 अप्रैल को एक दिवसीय दौरे पर अमेठी आ रही हैं। प्रियंका शहर स्थित केंद्रीय कार्यालय परिसर में बने गेस्ट हाउस में लोकसभा क्षेत्र के प्रबुद्धजनों के साथ ही पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव की रूपरेखा तैयार करेंगी। पत्र मिलने के बाद जहां पुलिस व जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नामांकन के बाद पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 19 अप्रैल की सुबह 9:30 बजे फुरसतगंज पहुंचेगी। यहां से वह सड़क मार्ग से सुबह दस बजे गौरीगंज स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय जाएंगी। कार्यालय परिसर में बने गेस्ट हाउस में क्षेत्र के प्रबुद्धजनों व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग बैठक करेंगी। 
विज्ञापन

प्रियंका बैठक में शामिल होने वाले लोगों से उनकी राय जानने के साथ ही उनका सुझाव भी लेगीं। एएसपी दयाराम सरोज ने प्रियंका के कार्यक्रम के संबंध में एसपीजी का पत्र मिलने की पुष्टि की है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र ने बताया कि प्रियंका की बैठक में शामिल होने वाले क्षेत्र के प्रबुद्धजनों तथा कार्यकर्ताओं की सूची को अंतिम रूप दिया जा चुका है। बताया कि सूची में शामिल लोगों को बैठक में आने की सूचना दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed