फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lok sabha election 2019 : notification issued for the fourth phase of election

लोकसभा चुनाव 2019 : चौथे चरण के लिए अधिसूचना जारी, पहले दिन एक नामांकन

Tue, 02 Apr 2019 09:59 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Tue, 02 Apr 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 : notification issued for the fourth phase of election
मुख्य निर्वाचन अधिकारी वेंकटेश्वर लू - फोटो : amar ujala
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण की 13 सीटों के लिए मंगलवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। चौथे चरण के लिए पहले दिन एक मात्र खीरी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अजय कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू ने बताया कि चौथे चरण में शाहजहांपुर, खीरी, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, जालौन, झांसी और हमीरपुर सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन


इन सीटों पर 9 अप्रैल तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 10 को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 12 तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। चौथे चरण के लिए 29 अप्रैल की सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे चरण में 10 सीटों पर 58 प्रत्याशियों ने किए नामांकन

तीसरे चरण की दस सीटों के लिए 58 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। मंगलवार को रामपुर से सपा उम्मीदवार मो. आजम खान, बरेली से भाजपा उम्मीदवार संतोष गंगवार और बदायूं से भाजपा उम्मीदवार संघमित्रा मौर्या समेत 25 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अब तक मुरादाबाद से 8, रामपुर से 3, संभल से 6, फिरोजाबाद से 9, मैनपुरी से 4, एटा से 8, बदायूं से 6, आंवला से 5, बरेली से 6 और पीलीभीत से 3 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed