फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lok sabha election 2019 : modi government work for everyone's welfare says yogi

बहराइच में बोले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मोदी सरकार ने सबके हितों में काम किया

Sat, 27 Apr 2019 06:38 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Sat, 27 Apr 2019 06:38 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 : modi government work for everyone's welfare says yogi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
शनिवार को बाबा परमहंस कुट्टी बाबागंज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र के महापर्व के रूप में 2019 का मतदान मनाया जा रहा है। मोदी सरकार ने सबके हितों में काम किया है। 
विज्ञापन


विकास कार्यों के बारे में बताते हुए सीएम योगी बोले, हर क्षेत्र में बेहतर कार्य हुआ है। सभी प्रदेशों और जनपदों से एक ही बात का जोर है, अबकी बार मोदी सरकार मोदी। सरकार ने बहुत कम समय में अन्य सरकारों की अपेक्षा काफी विकास कार्य किए। 5 करोड़ प्रधानमंत्री आवास, 4 करोड़ नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन, 7 करोड़ गैस कनेक्शन, 9.5 करोड़ शौचालय, 12.5 करोड़, सीमांत किसानो के लिए दो-दो हजार कर ₹6000 देने की योजना बनाई।
विज्ञापन


इसमें ₹4000 दिए जा चुके, 15 करोड़ रुपए मुद्रा योजना के अंतर्गत नए रोजगार शुरू करने वाले नौजवानों को दिया गया है। जिससे वे अपना व्यापार शुरू कर सकें। 33 करोड़ नागरिकों के नि:शुल्क बैंकों में खाते खोले गए। 50 करोड़ की राशि आयुष्मान भारत के अंतर्गत खर्च किए गए हैं। आईआईएम, डिग्री कॉलेज, मेडिकल कॉलेज के लिए बेहतर कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के आंतरिक और बाह्य सुरक्षा को पहले की अपेक्षा काफी पुख्ता कर दिया गया हैं। पूर्व में पाकिस्तान हमारे सैनिकों का सर काट के ले जाया करता था, आए दिन सीमा क्षेत्रों में विस्फोट होते थे। पाकिस्तान को करारा जवाब हमारे सैनिकों ने दिया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री हमेशा भयभीत रहते हैं कि न जाने कब भारत आतंकवादियों पर हमला कर दे। 

उन्होंने कहा कि 5 वर्ष की मोदी सरकार में गुंडागर्दी दहशत गर्द 270 जिलों में से 5 या 6 जिले में ही सिमट कर रह गया है। 2017 में हमारी सरकार जब आई थी तो पूछा गया कि पहले क्या करेंगे। तो सबसे पहले हमने किसानों का कर्जा माफ किया, एंटी रोमियो, भूमाफिया सरकारी जमीन पर कब्जा हटवाया, सपा बसपा के कार्यकाल में राम जन्मभूमि पर हमला करने वाले लखनऊ फैजाबाद कचहरी में हमला करने वाले लोगों को मुकदमे से बचाने का काम पिछली सरकार द्वारा किया जा रहा था लेकिन उच्चतम न्यायालय के दखल से ऐसा नहीं हो पाया।

प्रयागराज में भव्य कुंभ में 24 करोड़ लोग आए कुछ नहीं हुआ। सुरक्षा व स्वच्छता पर ध्यान दिया गया। राशन कार्ड गरीब के लिए गरीब कल्याणकारी योजना, नौजवनों के लिए नौजवान कल्याणकारी योजना महिलाओं के लिए उनके सम्मान की योजना हमने बनाई है। 

लोकतंत्र में सरकार को चुनने की पूरी आजादी होती है, हम आप सब से भाजपा के पुराने नेता अक्षयवर लाल गौड के लिए वोट मांगने आए हैं। जिससे भारत के विकास में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका हो सके। अक्षयवर लाल गौड़ ने अपने संबोधन में कहा कि जब मुलायम सिंह यादव ने लोकसभा में कहा था की मैं प्रधानमंत्री के रूप में मोदी जी को देखना चाहता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed