{"_id":"5cb73712bdec22144002fd87","slug":"lok-sabha-election-2019-maneka-gandhi-will-file-her-nomination-from-sultanpur-tomorrow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर : मेनका गांधी कल दाखिल करेंगी नामांकन पत्र, रोड शो भी होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर : मेनका गांधी कल दाखिल करेंगी नामांकन पत्र, रोड शो भी होगा
Wed, 17 Apr 2019 07:56 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Wed, 17 Apr 2019 07:56 PM IST
विज्ञापन
मेनका गांधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी लोकसभा चुनाव के लिए गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। पर्चा दाखिल करने के पहले वे शहर में रोड शो करेंगी। बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मेनका गांधी के नामांकन तैयारी को अंतिम रूप दिया गया।
मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि पार्टी प्रत्याशी सुबह शास्त्रीनगर स्थित आवास से शहर में रोड शो पर निकलेंगी। शहर का भ्रमण करते हुए वे कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नाम निर्देशन पत्र दाखिल करेंगी।
उनके नामांकन में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद, प्रदेश के ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राकेश त्रिवेदी हिस्सा लेंगे। बताया कि नामांकन के बाद सुपर मार्केट स्थित पार्क में एक सभा को भी संबोधित करेंगी। नामांकन व रोड शो की तैयारियां पूरी हो गई हैं।

आवास पर पार्टी पदाधिकारियों से मिलती रहीं मेनका गांधी
भाजपा प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी पर विवादित बयान को लेकर आयोग की ओर से दो दिन प्रचार पर प्रतिबंध लगाने के बाद बुधवार को भी पहले से तय कार्यक्रमों की जिम्मेदारी पार्टी पदाधिकारियों एवं विधायकों ने संभाली। मेनका बुधवार को भी दिन भर अपने आवास पर पार्टी पदाधिकारियों से मिलती रहीं।
पिछले दिनों शहर के तुराबखानी में भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी पर मुस्लिम मतदाताओं को वोट के लिए धमकाने का आरोप लगा था। इसके बाद चुनाव आयोग ने मेनका गांधी के प्रचार पर 48 घंटे का प्रतिबंध लगा दिया था।
मंगलवार से प्रभावी प्रतिबंध को लेकर भाजपा प्रत्याशी को अपने बुधवार तक के सभी कार्यक्रम निरस्त करने पड़े। नुकक्ड़ सभाओं का उनका कार्यक्रम निरस्त होने के बाद पार्टी पदाधिकारियों एवं विधायकों ने नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया।