फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lok sabha election 2019 : major setback for congress, high court calls it bribe to voters

कांग्रेस को मिला बड़ा झटका, न्याय योजना को हाईकोर्ट ने बताया मतदाताओं के लिए रिश्वत

Sat, 20 Apr 2019 01:17 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Sat, 20 Apr 2019 01:17 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 : major setback for congress, high court calls it bribe to voters
Lucknow High Court
हाईकोर्ट से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है, हाईकोर्ट ने कांग्रेस की 72000 की योजना पर नोटिस जारी किया है। नोटिस जारी करते हुए हाईकोर्ट ने जवाब मांगा है कि कांग्रेस की 72 हजार की योजना को रिश्वत क्यो न माना जाए।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के घोषणा पत्र में गरीबों को सालाना 72 हजार रुपये देने की घोषणा पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी को नोटिस जारी किया है ।
विज्ञापन

चुनाव आयोग से मांगा जवाब

कोर्ट ने पार्टी से पूछा है कि इस तरह की घोषणा मतदाताओं को रिश्वत देने की श्रेणी में क्यों नहीं आएगी। क्यों न पार्टी के खिलाफ पाबंदी या दूसरी कोई कार्रवाई की जाए। अदालत ने इस मामले में चुनाव आयोग से भी जवाब मांगा है। कांग्रेस और आयोग को दो सप्ताह में अपना पक्ष रखना है।

कांग्रेस ने भी उठाए सवाल

कांग्रेस प्रवक्ता ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा है कि यह याचिका भाजपा प्रेरित लोगों के द्वारा डाली गई है। यह सिर्फ और सिर्फ जनता को मुख्य एजेंटों से हटाने के लिए की जा रही है और हमने तो सिर्फ योजना की घोषणा की है लेकिन भाजपा किसानों के खातों में ₹2000 पहुंचा कर सीधे रिश्वत देने का काम कर रही है । 

साथ ही लागतार जनसभाओं में यह भी पूछ रहे हैं कि आपके खाते में  पैसा पहुंचा या नहीं । हमने एक योजना को जनता के सामने रखा है और शायद इसमें कुछ भी गलत नहीं है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed