{"_id":"5ca4df8abdec2213e272fd31","slug":"lok-sabha-election-2019-election-commission-issued-notice-to-cm-yogi","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मोदी की सेना' कहने पर चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री योगी को जारी किया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मोदी की सेना' कहने पर चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री योगी को जारी किया नोटिस
Thu, 04 Apr 2019 05:39 AM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Thu, 04 Apr 2019 05:39 AM IST
विज्ञापन
सीएम योगी (फाइल फोटो)
चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस उनके भाषण में 'मोदी की सेना' वाली टिप्पणी पर जारी किया गया है। आयोग ने योगी से पांच अप्रैल तक इसका जवाब देने को कहा है।
विज्ञापन
दरअसल, सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गाजियाबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए भारतीय सेना को मोदी जी की सेना कहा था। इसे विपक्ष ने सेना का अपमान बताया था जिसके बाद चुनाव आयोग से इसकी भी शिकायत दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन