फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lok sabha election 2019 : congress issues forth list of candidates

कांग्रेस की चौथी सूची जारी, सात और को दिया टिकट, ‘अपनों’ को दो तरजीह

Sun, 17 Mar 2019 12:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 17 Mar 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 : congress issues forth list of candidates
कांग्रेस
कांग्रेस ने शनिवार देर रात प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी कर दी। इसमें बाहर से आए नेताओं के स्थान पर पुराने पार्टी नेताओं को ज्यादा तरजीह दी गई है। कैराना से पूर्व एमएलसी हरेंद्र मलिक को टिकट दिया गया है। बिजनौर से इंदिरा भाटी को चुनाव मैदान में उतारा गया है।
विज्ञापन


मेरठ से डॉ. ओमप्रकाश शर्मा, गौतमबुद्ध नगर से डॉ. अरविंद सिंह चौहान को प्रत्याशी बनाया है। दिलचस्प बात यह है कि गौतमबुद्ध नगर से डॉ. अरविंद टिकट मांग रहे थे, लेकिन प्रदेश नेतृत्व की ओर से पार्टी प्रवक्ता ओंकारनाथ सिंह और भगवान शर्मा ‘गुड्डू’ का ही नाम प्रत्याशियों के पैनल में भेजा गया था। पर जब सूची जारी हुई तो डॉ. अरविंद का नाम निकला। 
विज्ञापन


अलीगढ़ से चौधरी बृजेंद्र सिंह को टिकट दिया गया है। चौधरी वर्ष 2009 में अलीगढ़ से ही कांग्रेस सांसद थे। हमीरपुर से प्रीतम लोधी पर कांग्रेस ने दांव लगाया है। उन्होंने पिछला लोकसभा चुनाव भी कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था, लेकिन हार गए थे। वर्तमान में वह कांग्रेस के किसान प्रकोष्ठ के बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष भी हैं। घोसी से हाल ही में बसपा से कांग्रेस में आए पूर्व सांसद बाल कृष्ण चौहान को टिकट दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed