{"_id":"5c8d4cddbdec22068c4290fb","slug":"lok-sabha-election-2019-congress-issues-forth-list-of-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की चौथी सूची जारी, सात और को दिया टिकट, ‘अपनों’ को दो तरजीह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस की चौथी सूची जारी, सात और को दिया टिकट, ‘अपनों’ को दो तरजीह
Sun, 17 Mar 2019 12:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 17 Mar 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने शनिवार देर रात प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी कर दी। इसमें बाहर से आए नेताओं के स्थान पर पुराने पार्टी नेताओं को ज्यादा तरजीह दी गई है। कैराना से पूर्व एमएलसी हरेंद्र मलिक को टिकट दिया गया है। बिजनौर से इंदिरा भाटी को चुनाव मैदान में उतारा गया है।
मेरठ से डॉ. ओमप्रकाश शर्मा, गौतमबुद्ध नगर से डॉ. अरविंद सिंह चौहान को प्रत्याशी बनाया है। दिलचस्प बात यह है कि गौतमबुद्ध नगर से डॉ. अरविंद टिकट मांग रहे थे, लेकिन प्रदेश नेतृत्व की ओर से पार्टी प्रवक्ता ओंकारनाथ सिंह और भगवान शर्मा ‘गुड्डू’ का ही नाम प्रत्याशियों के पैनल में भेजा गया था। पर जब सूची जारी हुई तो डॉ. अरविंद का नाम निकला।
अलीगढ़ से चौधरी बृजेंद्र सिंह को टिकट दिया गया है। चौधरी वर्ष 2009 में अलीगढ़ से ही कांग्रेस सांसद थे। हमीरपुर से प्रीतम लोधी पर कांग्रेस ने दांव लगाया है। उन्होंने पिछला लोकसभा चुनाव भी कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था, लेकिन हार गए थे। वर्तमान में वह कांग्रेस के किसान प्रकोष्ठ के बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष भी हैं। घोसी से हाल ही में बसपा से कांग्रेस में आए पूर्व सांसद बाल कृष्ण चौहान को टिकट दिया गया है।