फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lok sabha election 2019 : apna dal krishna patel fraction alliance with congress

कांग्रेस के साथ गठबंधन में आया अपना दल का कृष्णा पटेल गुट, दो सीटों पर लड़ेगा चुनाव

Sat, 16 Mar 2019 10:49 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Sat, 16 Mar 2019 10:49 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 : apna dal krishna patel fraction alliance with congress
अपना दल ने कांग्रेस से किया गठबंधन - फोटो : amar ujala
कांग्रेस और अपना दल के बीच शनिवार को गठबंधन हो गया। इसके तहत अपना दल को यूपी में दो सीटें बस्ती और पीलीभीत दी जाएंगी। वहीं, अपना दल की अध्यक्ष कृष्णा पटेल के दामाद पंकज निरंजन सिंह चंदेल ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन


दोनों दलों के बीच गठबंधन का फैसला दिल्ली में हुआ। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस की पूर्वी यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी, पश्चिमी यूपी के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया, अपना दल की अध्यक्ष कृष्णा पटेल और उनके दामाद पंकज निरंजन सिंह चंदेल भी मौजूद रहे। अपना दल सूत्रों के मुताबिक, दोनों दलों के बीच गठबंधन हुआ है, विलय नहीं। 
विज्ञापन


यह तय हो चुका है कि कांग्रेस-अपना दल गठबंधन के तहत अपना दल को दो सीटों पर चुनाव लड़ाया जाएगा। इनमें से एक सीट पर कृष्णा पटेल का चुनाव लड़ना भी तय है। पहले सोशल मीडिया पर यह चर्चा चली थी कि अपना दल को गोंडा और बस्ती सीटें मिलेंगी। लेकिन, देर रात एक न्यूज एजेंसी के हवाले से कांग्रेस ने यह साफ कर दिया कि ये दो सीटें बस्ती और पीलीभीत होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां बता दें कि पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र कुर्मी बहुल है। वर्तमान में यहां से भाजपा की सांसद मेनका गांधी हैं। हालांकि, अपना दल की प्रदेश अध्यक्ष पल्लवी पटेल ने गठबंधन के तहत सीटों के नाम तय होने से इन्कार किया है।

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, कांग्रेस की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि अपना दल के राष्ट्रीय महासचिव पंकज निरंजन सिंह ने काग्रेस की सदस्यता ले ली है। माना जा रहा है कि पंकज निरंजन सिंह को कांग्रेस मिर्जापुर सीट से अपना दल (एस) की सांसद अनुप्रिया पटेल के खिलाफ चुनाव लड़ा सकता है। 

इस बारे में संपर्क किए जाने पर अपना दल की प्रदेश अध्यक्ष पल्लवी पटेल ने कहा कि कांग्रेस के साथ हमारा गठबंधन हो गया है। गठबंधन के तहत अपना दल दो सीटों पर चुनाव लड़ेगा, लेकिन अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि ये सीटें कौन सी होंगी। यह पूछे जाने पर कि उनके पति पंकज निरंजन सिंह ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली है। पल्लवी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल का इस बारे में बयान आने के बाद ही वह इस संबंध में मीडिया को कोई जानकारी दे पाएंगी।

आपको बता दें कि यह अपना दल का दूसरा भाग है। जिसकी राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल हैं। वहीं अपना दल (एस) जिसकी अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल हैं वह पहले ही भाजपा से गठबंधन कर चुकी है। यह दोनों एक ही परिवार के दो गुट हैं। 2014 के चुनाव में यह दोनों दल अविभाजित थे। बताया जा रहा है कि अपना दल एस की अनुप्रिया पटेल के सामने अपना दल कृष्णा पटेल गुट के पंकज सिंह चुनाव लड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed