{"_id":"5ca23232bdec2213f8016ec0","slug":"lok-sabha-election-2019-apna-dal-congress-joint-candidate-krishna-patel-does-road-show-in-gonda","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस-अपना दल की संयुक्त प्रत्याशी कृष्णा पटेल ने किया रोड शो, कांग्रेसियों ने दिखाए काले झंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस-अपना दल की संयुक्त प्रत्याशी कृष्णा पटेल ने किया रोड शो, कांग्रेसियों ने दिखाए काले झंडे
Mon, 01 Apr 2019 09:21 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला गोंडा
Published by: Amulya Rastogi
Updated Mon, 01 Apr 2019 09:21 PM IST
विज्ञापन
कृष्णा पटेल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस-अपना दल की संयुक्त प्रत्याशी कृष्णा पटेल के रोड शो के दौरान खोड़ारे में नुक्कड़ जनसभा में कांग्रेस नेत्री रमा कश्यप ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज का समय बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे लोगों के हाथ में देश की बागडोर है जिससे संविधान खतरे में है। अगर संविधान को बचाना है तो कांग्रेस को लाना है।
बार-बार भाजपा झूठे वादे करके लोगों का ध्यान भटकाती है। यह ध्यान रखें कि यह भटकाऊ सरकार है। पहले कहते थे की पूर्ण बहुमत में जब उनकी सरकार आएगी तो राम मंदिर का निर्माण होगा। अब तो यूपी और दिल्ली दोनों जगह उन्हीं की सरकार है।
नोटबंदी के दौरान चार बातें कही थी- कालाधन, भ्रष्टाचार, जाली नोट, आतंकवाद चारों आज तक खत्म नहीं हुआ। अगर देश को बचाना है तो कांग्रेस को लाना है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपना दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने सभी आए हुए लोगों से मदद मांगी।

कांग्रेसियों ने कृष्णा पटेल को काले झंडे दिखाए
सोमवार को कांग्रेस अपना दल की संयुक्त प्रत्याशी अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल को खोड़ारे बाजार में रोड शो के दौरान कांग्रेसी जनों द्वारा काला झंडा दिखाकर नारेबाजी की गई। कृष्णा पटेल वापस जाओ हमें पैराशूट प्रत्याशी नहीं चाहिए।
विरोध करने वालों में मुख्य रूप से रविंद्र वर्मा, जितेंद्र चौधरी, सलमान, डॉक्टर दिनेश पटेल, अखिलेश पटेल, अमर पटेल, गुलाब चौधरी, अमन वर्मा सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने काला झंडा दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन