{"_id":"5cb723a3bdec2213f22d3c27","slug":"lok-sabha-election-2019-all-preparations-completed-fro-phase-2-voting","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019 : दूसरे चरण के चुनाव की तैयारी पूरी, 85 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019 : दूसरे चरण के चुनाव की तैयारी पूरी, 85 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला
Wed, 17 Apr 2019 06:45 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Wed, 17 Apr 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
मतदान
- फोटो : पीटीआई
लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 में दूसरे चरण की वोटिंग 18 अप्रैल को होने वाली है। इसके चलते चुनाव में स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह बात मुख्य निर्वाचन अधिकारी वेंकटेश्वर लू ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही।
दूसरे चरण में 9 जिलों के 8 लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल मतदाताओं की संख्या-1,41,94,132 (एक करोड़ इक्तालीस लाख चैरानबे हजार एक सौ बत्तीस ) है। इसमें 76,36,857 (छिहत्तर लाख छत्तीस हजार आठ सौ सत्तावन) पुरूष व 65,56,504 (पैसठ लाख छप्पन हजार पांच सौ चार) महिला मतदाता हैं। वहीं थर्ड जेन्डर की संख्या- 771 है। मतदान का समय सुबह 7 से शाम 6 बजे तक रहेगा।

Trending Videos
इस चरण में आगरा लोकसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है। वहां 19,34,850 मतदाता हैं। वहीं नगीना लोकसभा क्षेत्र में सबसे कम 15,84,111 मतदाताओं की संख्या है। इस दौरान मतदान केन्द्रों की संख्या- 8,751, वोटिंग स्थलों की संख्या- 16,163, कुल प्रत्याशियों की संख्या- 85 है। इसमें नगीना में 7, अमरोहा में 10, बुलंदशहर में 9, अलीगढ़ में 14, हाथरस में 8, मथुरा 13, फतेहपुर सीकरी में 15 व आगरा में 9 प्रत्याशी हैं। महिला प्रत्याशियों की संख्या-10 है।
द्वितीय चरण में बीजेपी के 8, कांग्रेस-8, बीएसपी-6, एसपी-1, आरएलडी-1 व शेष अन्य निर्दलीय प्रत्याशी हैं। क्रिटिकल वोटिंग स्थलों की संख्या- 3,314 है। इस बार शत प्रतिशत वोटिंग स्थलों पर वीवीपैट का प्रयोग किया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की मतदान की अपील
मुख्य निर्वाचन अधिकारी वेंकटेश्वर लू ने लोगों से अपील की है कि मतदान का अधिकार आपके आर्थिक विकास, राष्ट्रीय एकता, आपके सपनों को साकार करने के निमित्त आप सभी को उपलब्ध है। मतदान करना एक संवैधानिक अधिकार और नैतिक दायित्व है। मेरी आप सबसे विनम्र अपील है कि दूसरे चरण के होने वाले मतदान में अपने बेहतर भविष्य के सपनों को साकार करने और राष्ट्र निर्माण के लिये मतदान अवश्य करें।
लोक सभा चुनाव के चलते आदर्श आचार संहित लागू होने के बाद से अब तक कुल 46,69,819 वॉल राइटिंग, पोस्टर्स, बैनर्स आदि हटाए जा चुके हैं। वहीं इन मामले के तहत आयकर, नारकोटिक्स, आबकारी व पुलिस विभाग द्वारा की गयी कार्रवाई में अब तक कुल 171.76 करोड़ रुपये खर्च हुए।
इस दौरान 171.76 करोड़ रुपये कैश व 14,77,242 लीटर शराब जब्त की गई। वहीं कानून व्यवस्था के तहत 8,48,990 लाइसेन्सी शस्त्र जमा कराए गए।