फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lok sabha election 2019 : 206 candidates file nomination in phase three

तीसरे चरण में 206 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, अंतिम दिन दाखिल हुए 104 नामांकन

Thu, 04 Apr 2019 09:56 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 04 Apr 2019 09:56 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 : 206 candidates file nomination in phase three
मुख्य निर्वाचन अधिकारी वेंकटेश्वर लू - फोटो : amar ujala
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में प्रदेश की 10 सीटों पर 206 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। नामांकन के अंतिम दिन गुरुवार को 104 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा।
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू ने बताया कि अंतिम दिन मुरादाबाद में 11, रामपुर में 14, संभल में 7, फिरोजाबाद में 8, मैनपुरी में 7, एटा-कासगंज मेें 5, बदायूं में 15, आंवला में 14, बरेली में 14 तथा पीलीभीत में 9 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन


5 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 8 अप्रैल को उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। 

चौथे चरण के लिए दाखिल हुए 13 नामांकन
चौथे चरण की 13 सीटों पर गुरुवार तक कुल 13 नामांकन दाखिल हुए हैं। गुरुवार को 7 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि  शाहजहांपुर से बसपा के अमर चंद्र जौहर, खीरी से कांग्रेस के जफर अली नकवी, अकबरपुर (कानपुर ) से बसपा की निशा सचान गुरुवार को नामांकन करने वालों में मुख्य हैं। इस चरण में 9 अप्रैल तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed