फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Varun Gandhi appeal to voters, vote for Bharat Mata

लोकसभा चुनाव 2019: वरुण गांधी बोले- भारत माता के लिए करें मतदान

Mon, 06 May 2019 03:11 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर Published by: देव कश्यप Updated Mon, 06 May 2019 03:11 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Varun Gandhi appeal to voters, vote for Bharat Mata
मेनका गांधी-वरुण गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

भाजपा सांसद वरुण गांधी रविवार को अपनी मां मेनका गांधी के लिए चुनाव प्रचार करने बल्दीराय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बिना नाम लिए सपा व बसपा पर गंभीर आरोप लगाए।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो गोबर के कंडे उठाते थे, आज वे पांच करोड़ रुपये की गाड़ियों से घूम रहे हैं। सवालिया लहजे में कहा यह पब्लिक का पैसा है या इनके दादा का। इनकी सोच है कि देश पर कब्जा करो व अपनी जेबें भरो। उन्होंने दोनों पार्टियों पर पाकिस्तान परस्त होने का भी आरोप लगाया। उसी का श्राप है कि एक बेटे ने बाप को घर से निकाल दिया। उन्होंने कहा कि आप लोग पूरे समाज को एक करिए। देशभक्ति की गूंज नजर आनी चाहिए। आप भारत मां के नाम पर वोट करिए।

विज्ञापन

वरुण ने सदर विस क्षेत्र में 15 नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने पाकिस्तान को जूते से कुचलने वाला मोदी को पहला प्रधानमंत्री बताया। इस चुनाव से तय होगा कि भारत विश्व गुरु बनेगा या फिर नीचे जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, वरुण गांधी के बयान पर सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने ट्वीट किया है कि सैफई वाले हल चलाना भी जानते हैं और हुकूमत चलाना भी। लेकिन वरुण गांधी जैसे लोग हमेशा सामंतशाही सोच के पक्षधर रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले तक गठबंधन से टिकट की जुगत में थे अब सामने हार देखकर बौखला गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed