{"_id":"5cd01042bdec22077f3acccc","slug":"lok-sabha-chunav-2019-siddhartha-nath-angry-over-amethi-hospital-incident-seeks-dm-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी की घटना पर स्वास्थ्य मंत्री ने जताया रोष, डीएम से मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी की घटना पर स्वास्थ्य मंत्री ने जताया रोष, डीएम से मांगी रिपोर्ट
Mon, 06 May 2019 04:16 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
Published by: Trainee Trainee
Updated Mon, 06 May 2019 04:16 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थ नाथ सिंह
- फोटो : amar ujala
प्रयागराज में निजी आवास पर संवाददाताओं से हुई बातचीत में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने अमेठी की घटना को दुर्भाग्य पूर्ण बताते हुए कहा कि अमेठी स्थित कथित संजय गांधी अस्पताल को राजीव गांधी ट्रस्ट के द्वारा चलाया जाता है। उसके अंदर एक गरीब का इलाज न हो पाना निंदनीय है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने डीएम से रिपोर्ट मांगी है और साथ ही साथ आयुष्मान भारत के जिला कोऑर्डिनेटर से भी कहा है कि इस मामले में जांच करके रिपोर्ट जल्द से जल्द दें।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में हो रही चुनावी हिंसा पर पूछे गए सवाल के उत्तर में उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में हर जगह, हर चरण में हिंसा हो रही है। ममता बनर्जी की पार्टी, बीजेपी के प्रत्याशी अर्जुन सिंह से हार रही है। इसीलिए टीएमसी के गुंडे हिंसा कर रहे हैं और मतदान को प्रभावित कर रहे हैं। इससे पहले बीजेपी प्रत्याशी अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया था कि टीएमसी के गुंडों ने उनके साथ मारपीट की है।
विज्ञापन
एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि प्रियंका वाड्रा को अपने भाई की हार आंखों से दिख रही है इसीलिए भारतीय जनता पार्टी पर अनर्गल आरोप लगा रही हैं। अमेठी की जनता ने राहुल गांधी की हार और स्मृति ईरानी की जीत को सुनिश्चित कर दिया है।
विज्ञापन