फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lok Sabha Chunav 2019 Result Akhilesh Yadav tweets a photo with Mayawati.

अब अगले कदम की तैयारी में सपा-बसपा, अखिलेश ने मायावती के साथ तस्वीर ट्वीट कर दिया ये बड़ा संदेश

Mon, 20 May 2019 05:23 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 20 May 2019 05:23 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019 Result Akhilesh Yadav tweets a photo with Mayawati.
बसपा सुप्रीमो मायावती के आवास पर मौजूद अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव 2019 के आने वाले परिणाम को लेकर काफी आश्वस्त नजर आ रहे हैं। उन्होंने सोमवार को बसपा सुप्रीमो मायावती से मुलाकात की एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, अब अगले कदम की तैयारी...

विज्ञापन


गौरतलब है कि अंतिम चरण के बाद आए एग्जिट पोल में यूपी में महागठबंधन को ज्यादा प्रभावी दिखाया गया है। हालांकि, केंद्र में फिर से पूर्ण बहुमत की मोदी सरकार बनने की संभावनाएं व्यक्त की गई हैं। हालांकि, भाजपा विरोधी दलों ने एग्जिट पोल को नकार दिया है। उनका कहना है कि एग्जिट पोल पहले भी गलत साबित होते रहे हैं इसलिए इन पर भरोसा नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


अखिलेश ने पहले ही प्रधानमंत्री पद के लिए मायावती का नाम लिया है। वहीं, इस मुलाकात से यह भी संकेत देने का प्रयास किया गया है कि जो भी परिणाम आएगा। सपा-बसपा मिलकर ही निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आपको बता दें कि यूपी में सपा ने 37 और बसपा ने 38 सीटों पर चुनाव लड़ा है। तीन सीटें राष्ट्रीय लोकदल व अमेठी और रायबरेली की सीट कांग्रेस के लिए छोड़ी गई थी।

नतीजे आने के पहले ही लखनऊ से लेकर दिल्ली तक सरकार बनाने की कोशिशें तेज हो गई हैं। अभी आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भी लखनऊ आकर अखिलेश यादव व मायावती से मुलाकात की थी। बातचीत के बारे में पूछने पर उन्होंने यही कहा था कि सही समय आने पर ही कुछ कहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed