फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lohri: New guests will double the happiness, there will be merriment

लोहड़ी : नए मेहमान खुशियां करेंगे दोगुनी, छाएगा उल्लास

Mon, 13 Jan 2025 01:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Lohri: New guests will double the happiness, there will be merriment
लोहड़ी को लेकर बाजार में लाई व मक्के के दाने की बिक्री तेज हो गई है।
लखनऊ। लोहड़ी को लेकर उत्सुकता चरम पर है। सोमवार को राजधानी के करीब 15 स्थानों पर लोहड़ी जलेगी। लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अनुसार, जश्न में अलग-अलग स्थानों से तीन लाख से अधिक लोग शामिल होंगे। इस दौरान मौसम में बदलाव के साथ ही नए मेहमानों का भी स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन

इस साल शादी के बंधन में बंधे नए जोड़े का इंतजार सोमवार को खत्म होगा। घर में नए मेहमान और बच्चे के स्वागत के लिए हर घर लोहड़ी जलाकर सामाजिक उत्सव का जश्न मनाया जाएगा। सिख समुदाय के अनुसार, इस उत्सव में न केवल सिख, सिंधी और पंजाबी समुदाय से जुड़े लोग शामिल होते हैं, बल्कि अलग-अलग धर्म के लोग भी इसमें शामिल होकर नए मेहमान और बदलते मौसम का स्वागत करते हैं। लोहड़ी उत्सव में गन्ने के रस से बनी खीर, गजक, तिल-गुड़, मक्के की धानी व पारंपरिक पकवान बनाकर लोग एक-दूसरे को प्रसाद बांटेंगे।
विज्ञापन

पुरानी परंपराएं जीवित रखने का उत्सव
यह उत्सव सिख समुदाय की पुरानी पंरपराओं को जीवित रखने का भी है। नए जोड़े को इस जश्न का इंतजार रहता है, जिनके घर में नए मेहमान आते हैं वे लोग बड़े उत्साह के साथ इसे मनाते हैं। आसपास के लोगों को दावत देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सतपाल सिंह, प्रवक्ता, लखनऊ गुरुद्वारा कमेटी
बेटे के जन्म का मनाएंगे जश्न
दिसंबर में घर में बेटे का जन्म हुआ। लोहड़ी पर्व पर इसका जश्न मनाएंगे। पूरा परिवार रिश्तेदारों और मित्रों के साथ सोमवार को चारबाग स्थित एक होटल में इस छोटे मेहमान की लोहड़ी धूमधाम से मनाएगा।
- गुलप्रीत, गुरमीत, लखनऊ
बेटे की खुशी में बांटेंगे प्रसाद
मार्च में घर में बेटे का जन्म हुआ था। यह उसकी पहली लोहड़ी है। इस पर्व का खास इंतजार रहता है। सोमवार को परिवार और रिश्तेदारों के साथ इस उत्सव को मनाएंगे। खास तरह के इस पर्व का सामाजिक महत्व बहुत है।
- जसप्रीत सिंह, जसलीन सिंह कौर, लखनऊ
घर में शादी, बच्चे का जन्म और नए मेहमान के आगमन पर यह उत्सव मनाते हैं। इस बार दोपहर 12 से रात 12 बजे तक अलग-अलग स्थानों पर लोहड़ी जलाकर पर्व मनाया जाएगा। घर में बेटी का जन्म हुआ है। इसलिए खास तरह से उत्सव मनाएंगे।

- हरमिंदर सिंह, लखनऊ।
आज यहां जलेगी लोहड़ी
नाका गुरुद्वारे के पीछे शाम 6 बजे, नाका गुरुद्वारा के मुख्य गेट पर रात 8 बजे, गर्ल्स डिग्री कॉलेज परिसर में दोपहर 1 बजे, समर बिहार कॉलोनी में शाम 7 बजे, जिमखाना क्लब में रात आठ बजे। इसके अलाव अन्य स्थानों पर भी लोहड़ी जलेगी। सतपाल सिंह ने बताया कि राजधानी में करीब 15 स्थानों पर लोग उत्सव मनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed