फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lohri celeberated in Lucknoiw

Lucknow News: ढोल की गूंज पर लोहड़ी की धूम, बांटीं खुशियां

Tue, 14 Jan 2025 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Lohri celeberated in Lucknoiw
लखनऊ में लोहड़ी मनाते लोग।
लखनऊ। लोहड़ी पर सोमवार को राजधानी में उल्लास छाया रहा। सिख और सिंधी समुदाय से जुड़े लोगों ने घर, पार्क और सार्वजनिक स्थानों पर आग जलाई और गिद्दा किया। पारंपरिक पहनावे, ढोल और नाच-गाने के साथ नवविवाहिता जोड़ों ने पर्व की खुशियां और बढ़ा दीं।
विज्ञापन

गुरुद्वारा नाका हिंडोला के पीछे सोमवार शाम होते ही लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। यहां लोहड़ी मनाने की सुबह से तैयारियां की जा रही थीं। शाम को जैसे ही आग जलाई गई, लो खुशी से झूम उठे। गुरुनानक गर्ल्स कॉलेज में दोपहर में लोहड़ी मनाई गई। छात्राओं ने विशेष पहनावे में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी। शिक्षक और छात्राओं ने एक-दूसरे को बधाई दीं। जिमखाना में अन्य जगहों की अपेक्षा खुशियां मनाने वालों की संख्या ज्यादा रही। यहां शाम चार बजे से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था।
विज्ञापन

पार्कों सहित करीब 75 सार्वजनिक स्थानों पर मनाई गई लोहड़ी
नवविवाहिता और बच्चे के जन्म की खुशी में सिख, सिंधी समाज के लोेगों ने अपने-अपने घरों में लोहड़ी मनाई। राजधानी के गुरुद्वारे, गुरुनानक गर्ल्स कॉलेज, जिमखाना, समर विहार कॉलोनी, पार्कों और मुख्य सार्वजनिक स्थानों सहित करीब 75 जगहों पर लोहड़ी की खुशियां मनाई गईं। लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अनुसार, सामाजिक परंपराओं को जीवित रखने के लिए राजधानी में तीन लाख से अधिक लोग इस उत्सव में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed