{"_id":"69662f4e0ae2d34f420abc53","slug":"lohiya-institute-news-lucknow-news-c-13-1-lko1070-1557623-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दो बच्चेदानी और दो योनि वाली युवती का लोहिया संस्थान में सफल ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दो बच्चेदानी और दो योनि वाली युवती का लोहिया संस्थान में सफल ऑपरेशन
विज्ञापन
डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के डॉक्टरों ने एक एक दुर्लभ मामले में सर्जरी करके युवती को सामान्य जीवन दिया है। इस युवती के जन्म से ही दो बच्चेदानी और दो योनियां थीं। युवती का अपनी पेशाब पर नियंत्रण नहीं था और शौच का रास्ता भी अविकसित था। सर्जरी के बाद युवती सामान्य है। दावा है कि इस तरह का यह प्रदेश का पहला मामला है।
लोहिया संस्थान के यूरोलॉजी विशेषज्ञ प्रो. ईश्वर राम धायल ने बताया कि बलिया निवासी इस युवती का जन्म से ही पेशाब पर नियंत्रण नहीं था। इसकी वजह से उसे बराबर डायपर पहनाया जाता था। उम्र बढ़ने पर भीस्थिति में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उसे पेट साफ न होने की समस्या भी थी। स्थानीय स्तर पर दिखाने के बावजूद उसे कोई फायदा नहीं हुआ। ऐसे में घरवाले उसे लेकर लोहिया संस्थान आए। यहां हुई जांच में पता चला कि युवती को जन्म के समय से ही तीन समस्याएं हैं। युवती के दो बच्चेदानी और दो योनियां थीं। पेशाब की नलिकाएं गलत स्थान पर खुलीं थीं और गुदा मार्ग योनि के बेहद नजदीक था।