फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lohia not listed as freedom fighter in akabarpur.

तो क्या लोहिया नहीं थे फ्रीडम-फाइटर?

Sun, 07 Dec 2014 02:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबेडकरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबेडकरनगर Updated Sun, 07 Dec 2014 02:39 PM IST
विज्ञापन
lohia not listed as freedom fighter in akabarpur.

अंग्रेजों के खिलाफ आजादी की लड़ाई में मोर्चा लेने वाले डॉ. राममनोहर लोहिया अपनी ही जन्मभूमि अकबरपुर में उपेक्षा के शिकार हैं।

विज्ञापन


यहां के अफसर उन्हें स्वतंत्रता सेनानी नहीं मानते। अकबरपुर ब्लॉक परिसर में लगे स्वतंत्रता सेनानियों की सूची वाले शिलापट में 23 सेनानियों के तो नाम हैं लेकिन लोहिया का नाम नदारद है।

अपर जिलाधिकारी राममूर्ति मिश्र का इस संबंध में कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। इस संबंध में जानकारी जुटाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

23 मार्च 1910 को अकबरपुर में जन्मे डॉ. लोहिया यहां से प्राथमिक शिक्षा पूरी करने के बाद मुंबई से हाईस्कूल, बनारस से इंटर और कोलकाता से स्नातक किया।

इसके बाद परास्नातक करने के लिए जर्मनी चले गए। 1928 में साइमन कमीशन का बढ़ चढ़कर विरोध किया। पंडित जवाहरलाल नेहरू से मुलाकात के बाद 1933 में वे स्वतंत्रता आंदोलन में कूद पड़े।

विज्ञापन

क्या बोले, अधिकारी

lohia not listed as freedom fighter in akabarpur.

1942 में महात्मा गांधी के भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वालों में सबसे आगे रहे। प्रमुख नेताओं की गिरफ्तारी के बाद आंदोलन की बागडोर संभाली और आजाद भूमिगत नामक दस्ता बनाया। कई बार जेल भी गए।

जिलाधिकारी विवेक ने कहा ‌कि व्यक्तिगत स्तर पर सेनानियों से जुड़े इस प्रकरण की छानबीन कराई जाएगी। महापुरुषों व सेनानियों का सम्मान हर हाल में तय होगा। यह दिखवाया जाएगा कि किन परिस्थितियों में शिलापट पर डॉ. लोहिया का नाम दर्ज नहीं है।

इन सेनानियों का दर्ज हैं नाम

केदारनाथ, गणेशकृष्ण जेतली, चंद्रलाल मेहरोत्रा, बल्ली, सूरज नरायन मेहरोत्रा, ओरी, गोवर्धन, चंद्रबली, झिनकूराम, दयाराम, देवशरण, नूरुलहसन अंसारी, भगौती सिंह, मथुरा प्रसाद, मेवालाल, रघुनाथ प्रसाद, राममिलन उपाध्याय, रामकिशन वर्मा, रामलौट, रामनाथ मेहरोत्रा, रामसुंदर, शंभूपाल व सभाजीत सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed