फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lohia law university reduces fee

लोहिया विधि विश्वविद्यालय ने दूसरे वर्ष के दाखिले में फीस में दी 8640 रुपये की छूट

Tue, 03 Aug 2021 01:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
lohia law university reduces fee
लखनऊ। लोहिया विधि विश्वविद्यालय के बीएलएलबी ऑनर्स 2020-25 बैच के छात्रों को दूसरे वर्ष में दाखिले के लिए फीस में 8640 रुपये की छूट मिलेगी। कोरोना के चलते विवि बंद होने ने से फीस में छूट जारी रखने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही विवि ने छात्रों को फीस की पहली किस्त जमा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

रजिस्ट्रार अनिल कुमार मिश्रा की ओर से सभी छात्रों के लिए जारी सर्कुलर के मुताबिक फीस की पहली किस्त छह सितंबर तक जमा करनी होगी। छात्रों को 45,360 रुपये जमा करना है। इसमें ट्यूशन फीस 30 हजार व युटिलिटी शुल्क 15,360 रुपये है। छात्रों को यूटिलिटी शुल्क में 8640 रुपये की छूट दी गई है। यूटिलिटी शुल्क में बिजली, इंटरनेट, स्पोर्ट्स समेत अन्य मेंटेनेंस शुल्क शामिल रहते हैं। यदि विश्वविद्यालय का कैंपस खुल जाता है तो उसके अनुसार देय शुल्क को फीस की दूसरी किस्त में समायोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रथम वर्ष के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा 9 से
बीएएलएलबी ऑनर्स प्रथम वर्ष के अंतिम द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा 9 अगस्त से होगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. मनीष सिंह ने परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया के नियमों के अनुसार परीक्षा ऑनलाइन होगी। छात्रों को पांच घंटे का समय दिया जाएगा। वे घर बैठे परीक्षा देंगे। तीन घंटे लिखने के लिए और दो घंटे कॉपी को स्कैन कर विवि को भेजने के लिए। इस अवधि में कॉपी अपलोड न करने पर कॉपी स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed