फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lohia Institute's app will tell about the diseases of infants

Lucknow News: शिशुओं की बीमारी बताएगा लोहिया संस्थान का एप

Wed, 08 Apr 2026 02:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Lohia Institute's app will tell about the diseases of infants
डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान।
लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के बाल रोग विभाग ने नवजातों की गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान के लिए एआई आधारित मोबाइल एप लिवरपूप विकसित किया है। इस एप की लॉन्चिंग बुधवार को संस्थान में की जाएगी।
विज्ञापन


यह एप शिशुओं में लिवर से जुड़ी गंभीर समस्याओं की शुरुआती पहचान में सहायक होगा। एप मल के रंग का विश्लेषण कर बीमारी का संकेत देगा, जिससे समय पर जांच और इलाज संभव हो सकेगा। विशेषज्ञों के मुताबिक, नवजातों में लिवर रोग अक्सर देर से पकड़ में आते हैं, जिससे स्थिति गंभीर हो जाती है। ऐसे में यह तकनीक जीवनरक्षक साबित हो सकती है। एप को उपयोग में आसान बनाया गया है। इससे अभिभावक भी घर बैठे शुरुआती जांच कर सकेंगे। स्वास्थ्यकर्मियों के लिए भी उपयोगी टूल साबित होगा। खास बात यह है कि एप 40 भाषाओं में उपलब्ध है। इसमें 22 भारतीय और 18 विदेशी भाषाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed